लाइव न्यूज़ :

फोनपे की फ्लिपकार्ट से अलग होने की प्रक्रिया पूरी, 2016 में हुआ था अधिग्रहण, जानें क्या हैं इसके मायने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2022 12:56 IST

फ्लिपकार्ट और फोनपे कंपनी ने अलग होने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। ऐसी भी खबरें हैं कि फोनपे जल्द ही अपना आईपीओ लाने की भी तैयारी कर रही है।

Open in App

नयी दिल्ली: फ्लिपकार्ट और फोनपे ने अलग होने की प्रक्रिया पूरी कर ली है और दोनों कंपनियां अमेरिका की खुदरा कंपनी वॉलमार्ट के तहत काम करना जारी रखेंगी। शुक्रवार को एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई। फ्लिपकार्ट समूह ने 2016 में फोनपे का अधिग्रहण किया था।

बयान में कहा गया है, ‘‘इस लेन-देन के तहत वॉलमार्ट की अगुवाई में फ्लिपकार्ट सिंगापुर और फोनपे सिंगापुर के मौजूदा शेयरधारकों ने फोनपे इंडिया में सीधे शेयर खरीदे हैं। इससे फोनपे के पूरी तरह से भारतीय कंपनी बनने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। यह प्रक्रिया इसी साल शुरू की गई थी।’’

वॉलमार्ट दोनों कारोबारी समूहों की बहुलांश शेयरधारक बनी रहेगी। फोनपे के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) समीर निगम ने कहा, ‘‘फ्लिपकार्ट और फोनपे 40-40 करोड़ के प्रयोगकर्ताओं के साथ अब भारतीय ब्रांड हैं।’’

उन्होंने कहा कि हम अपनी वृद्धि के अगले चरण को देख रहे हैं। हम अपने नए कारोबार क्षेत्रों मसलन बीमा, संपत्ति प्रबंधन और कर्ज देने के व्यवसाय में निवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही हम देश में यूपीआई भुगतान की वृद्धि की अगली लहर का हिस्सा बन रहे हैं। इससे हम अरबों भारतीय के वित्तीय समावेशन के अपने दृष्टिकोण को पूरा कर सकेंगे।

यह अलगाव उस समय हो रहा है जब फोनपे अपनी आईपीओ लाने की कोशिश में जुटा है। इस महीने की शुरुआत में ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी की आईपीओ लगभग 18 से 24 महीने बाद आ सकती है। दरअसल, कंपनी 13 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर करीब 1 अरब डॉलर जुटाना चाहती है।

टॅग्स :PhonePeFlipkart
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारPhonePe, Paytm और Google Pay यूजर्स ध्यान दें, अब UPI पेमेंट के लिए नहीं डालना होगा पिन; इस नए फीचर से कर सकेंगे पेमेंट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित