लाइव न्यूज़ :

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 83.92, डीज़ल 70.78 रुपये लीटर

By स्वाति सिंह | Updated: May 17, 2018 16:26 IST

पेट्रोल की कीमत में 22-23 पैसे की बढ़ोतरी हुई है वहीं डीजल में 22-24 पैसे की बढ़त देखने को मिली है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 मई: एक बार फिर भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं. गुरुवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमत में 22-23 पैसे की बढ़ोतरी हुई है वहीं डीजल में 22-24 पैसे की बढ़त देखने को मिली है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से हर बार एक रिकॉर्ड बनता जा रहा है। पेट्रोलिम कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइटके मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 75.32 हैं। वहीं, डीजल की कीमत 66.79 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 83.16 रुपये, डीजल 71.12 रुपये तो कोलकाता में में पेट्रोल कि कीमत 78.01, डीजल 69.33 रुपये और चेन्नई में 78.16 रुपये और डीजल 70.49 रुपये है।    

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 74.95 रुपये हुए थे, जबकि डीजल के दाम 66.36 रुपये था। मंगलवार को पेट्रोल पर 15 पैसे और डीजल पर 22 पैसे बढ़ाए गए थे। वहीं सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे जबकि डीजल के मूल्य में 21 पैसे की वृद्धि हुई थी, जिससे दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 74.80 रुपये प्रति लीटर हो गई थी, वहीं डीजल 66.14 प्रति लीटर पहुंच गई था। 

बता दें, पिछले दिनों खबरें आई थीं कि कर्नाटक में चुनाव प्रचार की वजह से नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया, जिसके बाद इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ( आईओसी ) के चेयरमैन संजीव सिंह ने को सफाई देनी पड़ी थी और उन्होंने कहा था कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 24 अप्रैल से बदलाव नहीं करना इन्हें स्थिर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा था कि कर्नाटक चुनावों के समय यह होना महज संयोग है। 

टॅग्स :पेट्रोल दाम बढ़ोत्तरीपेट्रोलडीजलडीज़ल की कीमतें
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम