लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पेट्रोल 89 रुपये पर, राजस्थान में शतक के करीब

By भाषा | Updated: February 15, 2021 15:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी कच्चा तेल की अंतरराष्ट्रीय दरों में वृद्धि के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को लगातार सातवें दिन बढ़ोतरी हुई। इससे देश में ईंधन की खुदरा कीमतें नये उच्च स्तर पर पहुंच गयीं। दिल्ली में पेट्रोल 89 रुपये पर पहुंच गया, जबकि राजस्थान में यह शतक मारने की दहलीज पर जा पहुंचा है।

सरकारी तेल विपणन कंपनियों की कीमत अधिसूचना के अनुसार, सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 29 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई।

इससे दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 88.99 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में अब तक की सबसे ऊंची दर 95.46 रुपये प्रति लीटर हो गयी।

डीजल की दर दिल्ली में 79.35 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 86.34 रुपये हो गयी।

देश में ईंधन पर सबसे अधिक मूल्य वर्धित कर (वैट) वसूलने वाले राज्य राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सबसे अधिक हैं। राज्य के श्रीगंगानगर शहर में पेट्रोल 99.56 रुपये और डीजल 91.48 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया।

राजस्थान सरकार ने पिछले महीने पेट्रोल और डीजल पर वैट में दो फीसदी की कटौती की थी। राज्य में पेट्रोल पर सबसे अधिक 36 प्रतिशत वैट लगता है और इसके अलावा 1,500 रुपये प्रति किलोलीटर की दर से सड़क उपकर भी लगता है। डीजल पर राज्य में 26 प्रतिशत वैट और 1,750 रुपये प्रति किलोलीटर की दर से सड़क उपकर लगता है।

रविवार को ब्रांडेड यानी एडिटिव मिश्रित पेट्रोल ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में कुछ स्थानों पर 100 रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। श्रीगंगानगर में ब्रांडेड पेट्रोल की कीमत 102.34 रुपये प्रति लीटर और इसी तरह के ग्रेड डीजल की कीमत 95.15 रुपये प्रति लीटर थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें