लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel: दिल्ली में पेट्रोल 100 रुपये के पार, डीजल के भी बढ़े दाम, जानें अपने शहर में क्या है रेट

By विनीत कुमार | Updated: March 29, 2022 07:26 IST

Petrol-Diesel Price: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गई हैं। आज 80 पेट्रोल की कीमतों में 80 पैसे की वृद्धि दिल्ली में हुई है। डीजल के दाम 70 पैसे बढ़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 80 पैसे तक बढ़ाई गई है, डीजल के दाम 70 पैसे बढ़े।मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 85 पैसे और डीजल की कीमत में 75 पैसे की वृद्धि हुई है। 22 मार्च से अब तक देश में 7 बार पेट्रोल-डीजल की कीमत को बढ़ाया जा चुका है।

नई दिल्ली: Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर वृद्धि की गई है। दिल्ली में जहां पेट्रोल की कीमतें 80 पैसे तक बढ़ाई गई है, वहीं डीजल के रेट भी 70 पैसे बढ़ गए हैं। ऐसे ही मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 85 पैसे और डीजल की कीमत में 75 पैसे की वृद्धि हुई है। पिछले 8 दिनों में सातवीं बार पेट्रोल-डीजल की कीमते बढ़ाई गई हैं।

दिल्ली में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार

बढ़ी हुई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो गए हैं। दिल्ली में अब पेट्रोल आज 100.21 रुपये प्रति लीटर मिल रही है। वहीं डीजल का रेट दिल्ली में आज 91.47 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे ही मुंबई में पेट्रोल 115.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में डीजल आज 99.25 रुपये प्रति लीटर है।

इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल 105.94 रुपय़े और डीजल 96 रुपये है। यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 76 पैसे और 67 पैसे की वृद्धि हुई है। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 83 पैसे बढ़े हैं। यहां आज इसकी कीमत 109.68 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल की कीमत 94.62 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की कीमत में 70 पैसे की वृद्धि हुई है।

Petrol- Diesel Price: अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट के बारे में जानें

आप SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक कर सकते। ऐसे ही बीपीसीएल के ग्राहक 9223112222 पर आरएसपी कोड लिखकर पेट्रोल-डीजल की कीमत देख सकते हैं। वहीं एचपीसीएल उपभोक्ता 9222201122 नंबर पर HPPrice भेजकर कीमत जान सकते हैं।

पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। इसके बाद 23 मार्च को भी इनकी कीमतों में प्रति लीटर 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। तब से सात बार कीमतों में वृद्धि की गई है। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही पेट्रोल एवं डीज़ल के दाम में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि कीमतों को बढ़ाए जाने का सिलसिला कुछ दिन बाद शुरू हुआ। भारत अपनी तेल की जरूरतें पूरी करने के लिए आयात पर 85 फीसदी निर्भर है।  

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम