लाइव न्यूज़ :

आज फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल, पहली बार डीजल 72 पार, जानिए 2 सितंबर का रेट

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 3, 2018 07:18 IST

Petrol-diesel prices today: तेल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 2 सितंबर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस वक्त पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक रविवार (2 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.92 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 86.33 रुपये प्रति लीटर रहेगा। इसके अलावा दिल्ली में डीजल 72.65 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 75.2 रुपये प्रति लीटर है। यह अब तक की पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी है। जानिए कीमतें-

2 सितंबर को पेट्रोल की कीमत

शहर

रविवार की कीमतें

दिल्ली78.92 रुपए
कोलकाता81.83 रुपए
मुंबई86.33 रुपए
चेन्नई82 रुपए

चार महानगरों में 2 सितंबर को डीजल की कीमत:-

दिल्ली72.65 रुपए
कोलकाता73.68 रुपए
मुंबई75.2 रुपए
चेन्नई

74.84 रुपए

* ये रेट 2 सितंबर 2018 को सुबह 6 बजे से लागू हैं। भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।

डीजल के भाव में ऐतिहासिक वृद्ध‌ि

अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट आने के साथ डीजल का दाम पहली बार 70 रुपये प्रति लीटर से ऊपर निकल गया। पहले डीजल के दाम में शुक्रवार को 28 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई। ईंधन के दाम में दैनिक संशोधन शुरू होने के बाद डीजल के दाम में यह सबसे तीव्र वृद्धि है। दिल्ली में शुक्रवार को एक लीटर डीजल का दाम 70.21 रुपये प्रति लीटर हो गए थे। शनिवार को इसमें फिर से 27 पैसे की वद्ध‌ि कर दी गई। शनिवार को दिल्ली में डीजल का भाव 70.48 रुपये हो गए। लेकिन रविवार को इसमें 1 रुपये 13 पैसे की बढोतरी होने से दिल्ली में डीजल की कीमतें 72.65 रुपये हो गईं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम