लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price Today: ईंधन के नए रेट आज हुए जारी, जानिए आपके शहर में क्या हैं भाव..

By आकाश चौरसिया | Updated: July 9, 2024 10:03 IST

Petrol Diesel Price Today: आज जारी हुए ईंधन में एक बात सामने आई है कि मार्च, 2024 के बाद से रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तब करीब 2 रुपए की कटौती केंद्र सरकार द्वारा की गई थी। फिलहाल ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

Open in App

Petrol Diesel Price Today: देश में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। हालांकि, यहां ये ध्यान देने वाली बात है कि दिल्ली में अभी भी दाम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ और वहां पर भी 94.72 रु प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है। वहीं, बीते महीने की बात की जाए तो तब भी इतने ही रेट पर पेट्रोल राजधानी में मिल रहा था। देश में हर रोज सुबह पेट्रोल के दाम जारी कर दिए जाते हैं। इसे गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण कहा जाता है, इसे पारदर्शिता बढ़ाने और सट्टा प्रथाओं को सीमित करने के लिए जून 2017 में पेश किया गया था।

आज जारी हुए ईंधन में एक बात सामने आई है कि मार्च, 2024 के बाद से रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तब करीब 2 रुपए की कटौती केंद्र सरकार द्वारा की गई थी। इससे पहले, केंद्र सरकार और कई राज्यों द्वारा ईंधन करों में कटौती के बाद मई 2022 से ईंधन की कीमतें स्थिर रहीं।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड 85.70 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि डबल्यूटीआई क्रूड 82.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज सभी महानगरों में ईंधन की कीमतें स्थिर रखी हैं। 

चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रु प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम 92.44 रु, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रु प्रति लीटर और डीजल के दाम 90.76 रु है। 

दिल्ली एनसीआर के शहर नोएडा में  पेट्रोल 94.66 रु प्रति लीटर और डीजल 87.76 रु है। 

लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 94.65 रु प्रति लीटर और डीजल के दाम 87.76 रु प्रति लीटर है। वहीं, बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम 102.86 रु प्रति लीटर, डीजल के भाव 87.76 रु प्रति लीटर है। 

हैदराबाद में पेट्रोल के दाम 107.41 रु प्रति लीटर और डीजल के दाम 95.65 रु है। 

जयपुर में पेट्रोल के दाम 104.88 रु प्रति लीटर और डीजल के दाम 90.36 रु प्रति लीटर है। 

केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम में पेट्रोल के भाव 107.62 रु, डीजल के दाम 96.43 रु प्रति लीटर और भुवनेश्वर में पेट्रोल के भाव 101.06 रु प्रति लीटर, जबकि डीजल के भाव 92.91 रु प्रति लीटर है।

टॅग्स :पेट्रोलपेट्रोल डीजल आज का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारCNG Price Hike: दिल्ली में CNG की कीमत ₹1 बढ़ी, 2 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, मुंबई में दर ₹84 प्रति किलोग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज की रेट लिस्ट, 17 मई को ये हैं पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती