लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price Today: कर्नाटक में पेट्रोल पहुंचा 100 के पार, मुंबई और दिल्ली में ईंधन पिछले रेट पर बरकरार

By आकाश चौरसिया | Updated: June 24, 2024 09:29 IST

Petrol Diesel Price Today: बाजार में पेट्रोल और डीजल के रोजाना की तरह आज भी दाम जारी हो गए हैं। हालांकि, देश में जारी पेट्रोल और डीजल के दाम इस बात पर निर्भर करते हैं कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमत क्या है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर में ईंधन के दाम सरकारी तेल कंपनियों ने जारी कर दिए हैंफिलहाल कर्नाटक में पेट्रोल 100 रु के पार हो गयादिल्ली में आज डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है

Petrol Diesel Price Today: आज बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम जारी हो गए हैं। हालांकि, देश में जारी पेट्रोल और डीजल के दाम इस बात पर निर्भर करते हैं कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनके क्या रेट हैं। अगर क्रूड ऑयल के रेट में जरा सा भी बदलाव होता है, तो इसका सीधा असर ईंधन के दाम पर पड़ता है। आइए ऐसे में जानते हैं कि पेट्रोल और डीजल के दाम कितने बढ़े या घटे हैं। गौरतलब है कि सरकारी मार्केटिंग तेल कंपनियों ने रोजाना की तरह आज सुबह 6 बजे तेल के दाम जारी कर दिए हैं। 

मार्च 2024 से देश के अधिकांश हिस्सों में कीमतें अपरिवर्तित बनी हुई हैं, जब केंद्र सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये की कटौती की थी। इससे पहले केंद्र सरकार और कई राज्यों द्वारा ईंधन करों में कटौती के बाद, मई 2022 से ईंधन की कीमतें स्थिर रहीं। . हालांकि, कर्नाटक सरकार ने हाल ही में उच्च बिक्री कर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। आइए जानते हैं ईंधन की ताजा कीमतें जारी करती हैं। 

पिछले हफ्ते कर्नाटक में ईंधन में कर वृद्धि के साथ, पेट्रोल की कीमतें 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ीं, जो बेंगलुरु में 99.84 रुपये से बढ़कर 102.84 रुपये तक पहुंच गई। इसी तरह, डीजल की कीमतों में 3.02 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, अब इसकी कीमत 85.93 रुपये से बढ़कर 88.95 रुपये हो गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य सरकार ने पेट्रोल पर बिक्री कर 25.92 प्रतिशत से बढ़ाकर 29.84 प्रतिशत कर दिया है, जबकि डीजल पर कर 14.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 18.4 प्रतिशत कर दिया गया है। बिक्री कर में इस उल्लेखनीय वृद्धि ने राज्य भर में पेट्रोल और डीजल दोनों की खुदरा कीमतों पर सीधा असर डाला है

24 जून तक, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार जारी रही, 104.21 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई, जबकि डीजल की कीमत 92.15 रुपये प्रति लीटर थी। 

डीजल की कीमत दिल्ली में आज 87.62 रुपये प्रति लीटर है। जबकि, पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर है।

चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये, जबकि डीजल की कीमत 92.43 रुपये प्रति लीटर।

दूसरी ओर दिल्ली एनसीआर में आने वाले शहर नोएडा में पेट्रोल की कीमत 94.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर है। जबकि,  गुरुग्राम में पेट्रोल 95.05 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.91 रुपये प्रति लीटर है।

चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर है। हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर है।  जयपुर में पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 105.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.27 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, लखनऊ में पेट्रोल 94.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.61 रुपये प्रति लीटर है।

 

टॅग्स :पेट्रोल डीजल आज का भावपेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?