लाइव न्यूज़ :

आज फिर बढ़ा पेट्रोल-डीजल का भाव, जानिए किस शहर में क्या है आज का रेट

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: August 4, 2018 09:35 IST

4 August Petrol Diesel Price Latest Price Today's Updates: दो दिन से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 4 अगस्तः दो महीने पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बढ़ने से मचे हो-हल्ला के बाद सरकार ने रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सुधार की नीति बनाई थी। इसके तहत हर रोज तेल वितरक कंपनियां नई कीमतें जारी करती हैं। इसी तरह से शनिवार, 4 अगस्त की कीमतें भी कंपनियों जारी कर दी हैं।

इससे पहले पिछली 29 मई से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की जा रही है। बीते दो महीनों से हो रहे इस बदलावों में अब तक पेट्रोल करीब 6 रुपए तक कम हुआ है। लेकिन डीजल के भाव में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक शनिवार (4 अगस्त) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 76.35 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 83.79 रुपये प्रति लीटर रहेगा। इसके अलावा दिल्ली में डीजल 67.86 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 72.04 रुपये प्रति लीटर है।

4 अगस्त को पेट्रोल की कीमत

शहरशनिवार की कीमतें
दिल्ली76.74 रुपए
कोलकाता79.66 रुपए
मुंबई84.18 रुपए
चेन्नई79.72 रुपए

चार महानगरों में 4 अगस्त को डीजल की कीमत:-

दिल्ली68.24 रुपए
कोलकाता71.02 रुपए
मुंबई72.44 रुपए
चेन्नई

72.07 रुपए

* ये रेट 4 अगस्त 2018 को सुबह 6 बजे से लागू हैं।

बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।

पेट्रोल पंप में डिजिटल भुगतान पर अब कम मिलेगा ‘कैश बैक’

पेट्रोल पंपों पर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये शुरू की गयी ‘कैश बैक’ योजना में कटौती की गई है। ग्राहकों को ईंधन भराने के बाद डिजिटल भुगतान पर अब 0.75 प्रतिशत के बजाय केवल 0.25 प्रतिशत छूट मिलेगी। मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी।डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के इरादे से 13 दिसंबर 2016 को पेट्रोल और डीजल खरीदने पर भुगतान डेबिट, क्रेडिट कार्ड जैसे प्लास्टिक मनी से किये जाने पर 0.75 प्रतिशत छूट दी जा रही थी। यह छूट ‘कैश बैक’ माध्यम से दी जा रही थी। भुगतान के तीन दिन के भीतर यह छूट राशि ग्राहकों के खाते में डाल दी जाती थी।तेल कंपनियों ने अब पट्रोल पंप परिचालकों को दी सूचना में कहा है कि छूट कम कर 0.25 प्रतिशत कर दी गयी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंप परिचालकों को मोबाइल पर एसएमएस भेजकर इस बारे में ग्राहकों को सूचना देने को कहा है। यह एक अगस्त 2018 से लागू होगा।ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ई-वालेट या मोबाइल वालेट के जरिये भुगतान पर 0.75 प्रतिशत छूट से पेट्रोल पर प्रति लीटर 57 पैसे और डीजल पर 50 पैसा प्रति लीटर छूट मिलती थी। छूट कम कर पेट्रोल पर अब 19 पैसा और डीजल पर 17 पैसा प्रति लीटर कर दी गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर 2016 को उस समय चलन में रहे 500 और 1,000 रुपये के नोट वापस लेने की घोषणा की। उसके एक माह बाद डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये कई प्रकार की छूट की पेशकश की गयी। तब कहा गया था कि 4.5 करोड़ लोग दैनिक 1,800 करोड़ रुपये का पेट्रोल और डीजल खरीदतेहैं। नोटबंदी के बाद एक माह में डिजिटल भुगतान दोगुना होकर 40 प्रतिशत हो गया था। हालांकि, बाद में यह देखा गया कि अर्थव्यवस्था में नकदी आने के साथ ही डिजिटल भुगतान भी कम हो गया।

(भाषा के इनपुट के साथ)

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :पेट्रोल दाम बढ़ोत्तरीपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम