लाइव न्यूज़ :

फिर से महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए 2 अगस्त को किस शहर में क्या है रेट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 2, 2018 11:42 IST

बुधवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने के बाद गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है। यह बढ़ोत्तरी पूरे देश में की गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 2 अगस्तः दो महीने पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बढ़ने से मचे हो-हल्ला के बाद सरकार ने रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सुधार की नीति बनाई थी। इसके तहत हर रोज तेल वितरक कंपनियां नई कीमतें जारी करती हैं। इसी तरह से गुरुवार, 2 अगस्त की कीमतें भी कंपनियों जारी कर दी हैं। बुधवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने के बाद गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है। यह बढ़ोत्तरी पूरे देश में की गई है।

इससे पहले बीती 29 मई से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की जा रही है। बीते दो महीनों से हो रहे इस बदलावों में अब तक पेट्रोल करीब 6 रुपए तक कम हुआ है। लेकिन डीजल के भाव में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक गुरुवार (2 अगस्त) को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 12 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है और अब यह 76.43 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीजल में 11 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है और यह बढ़कर 67.93 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

2 अगस्त को पेट्रोल की कीमत

2 अगस्त को डीजल की कीमत:

-

पिछले चार दिनों से देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई थी लेकिन शनिवार को इसमें गिरावट देखने को मिली। बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :पेट्रोल दाम बढ़ोत्तरीबिज़नेसपेट्रोलइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम