लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं, जानें 22 जुलाई की रेट लिस्ट

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 22, 2020 06:39 IST

Fuel Price Petrol-Diesel: पिछले कई दिनों से डीजल के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस वक्त दिल्ली में डीजल के दाम पेट्रोल से ज्यादा हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी तेल कंपनियां पिछले कई दिनों से सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ा रही हैं। 7 जुलाई से 21 जुलाई के बीच डीजल 1.11 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। पेट्रोल की कीमत में पिछले 22 दिनों से कोई बढ़ोतरी नहीं देखी गई है।

नई दिल्लीःपेट्रोल और डीजल की कीमतें आज बुधवार (22 जुलाई) को स्थिर बनी हुई है। डीजल की कीमतों में मंगलवार (21 जुलाई) को 10 से 12 पैसे की बढ़ोतरी देखी गई थी लेकिन बुधवार को यह कीमत स्थिर है। पिछले कई दिनों से सरकारी तेल कंपनियां सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ा रही हैं। पेट्रोल की बात करें तो इसमें बीते 22 दिनों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।    

दिल्ली में बुधवार (22 जुलाई) को पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में 87.19 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 82.10 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में 83.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

वहीं डीजल की बात करें तो आज (22 जुलाई) दिल्ली में डीजल पर 12 पैसों की बढ़ोतरी हुई और वह 81.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में डीजल भी 12 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 79.83 रुपये बिक रहा है।  कोलकाता में डीजल 76.77 रुपये और  चेन्नई में डीजल 78.60 रुपये बिक रहा है।

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (22 जुलाई, 2020)आगरा- 80.82 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 77.91 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 81.09 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 88.27 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 83.04 रुपये/लीटरभोपाल- 88.08 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 81.01 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 77.41 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (22 जुलाई, 2020)आगरा- 73.22 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 78.86 रुपये/लीटरप्रयागराज- 73.58 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 80.91 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 77.59 रुपये/लीटरभोपाल- 80.95 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 79.73 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 72.91 रुपये/लीटर

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क और वैट

पेट्रोल के मामले में करों का हिस्सा 50.69 रुपये प्रति लीटर या 64 प्रतिशत है। इसमें 32.98 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.71 रुपये स्थानीय बिक्रीकर या वैट है। वहीं डीजल के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा करीब 63 प्रतिशत है। यह प्रति लीटर 49.43 रुपये बैठता है। इसमें 31.83 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.60 रुपये वैट है।

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावडीजलपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारCNG Price Hike: दिल्ली में CNG की कीमत ₹1 बढ़ी, 2 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, मुंबई में दर ₹84 प्रति किलोग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती