लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price: डीजल की कीमतों में फिर आया उछाल, जानें आज आपके शहर में क्या है दाम

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 21, 2020 06:42 IST

पिछले एक कई दिनों से सरकारी तेल कंपनियां सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ा रही हैं। बीते सात जुलाई से डीजल 1.11 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। पेट्रोल की बात करें तो इसमें बीते 21 दिनों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देडीजल की कीमतों में आज फिर 12 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।दिल्ली देश में एकलौता ऐसा शहर है जहां पेट्रोल से महंगा डीजल हो गया है।

नई दिल्लीः पेट्रोल की कीमतें आज स्थिर रही हैं लेकिन डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले कई दिनों से डीजल के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस वक्त दिल्ली में डीजल के दाम पेट्रोल से ज्यादा हैं। दिल्ली में मंगलवार (21 जुलाई) को पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं  मुंबई में 87.19 रुपये प्रति लीटर और  कोलकाता में 82.10 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में 83.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

वहीं डीजल की बात करें तो आज (21 जुलाई) दिल्ली में डीजल पर 12 पैसों की बढ़ोतरी हुई और वह 81.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में डीजल भी 12 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 79.83 रुपये बिक रहा है।  कोलकाता में डीजल 76.77 रुपये और  चेन्नई में डीजल 78.60 रुपये बिक रहा है। 

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (21 जुलाई, 2020)आगरा- 80.82 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 77.91 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 81.09 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 88.27 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 83.04 रुपये/लीटरभोपाल- 88.08 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 81.01 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 77.41 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (21 जुलाई, 2020)आगरा- 73.22 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 78.86 रुपये/लीटरप्रयागराज- 73.58 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 80.91 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 77.59 रुपये/लीटरभोपाल- 80.95 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 79.73 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 72.91 रुपये/लीटर

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क और वैट

पेट्रोल के मामले में करों का हिस्सा 50.69 रुपये प्रति लीटर या 64 प्रतिशत है। इसमें 32.98 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.71 रुपये स्थानीय बिक्रीकर या वैट है। वहीं डीजल के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा करीब 63 प्रतिशत है। यह प्रति लीटर 49.43 रुपये बैठता है। इसमें 31.83 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.60 रुपये वैट है।

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावपेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारCNG Price Hike: दिल्ली में CNG की कीमत ₹1 बढ़ी, 2 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, मुंबई में दर ₹84 प्रति किलोग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज की रेट लिस्ट, 17 मई को ये हैं पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती