Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानिए 5 सितंबर को आपके शहर का रेट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 5, 2019 07:24 AM2019-09-05T07:24:05+5:302019-09-05T07:24:05+5:30
5 September Petrol Diesel price: 5 सितंबर (गुरुवार) को पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट
गुरुवार ( 5 सितंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज दिल्ली में पेट्रोल 74.4 रुपये प्रति लीटर की दर बिक रहा है जबकि मामूली बढ़ोतरी के साथ डीजल 65.23 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 71.99 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा कोलकाता में 74.65रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 74.74 रुपये की दर से बिक रहा है। आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल 65.23 रुपये में बिक रहा है। इसके अलावा कोलकाता में डीजल 67.58 और चेन्नई में 68.88 रुपये बिक रहा है।
चारों महानगरों की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे सस्ती है। इसकी वजह यहां पेट्रोल और डीजल पर वसूला जाने वाला सबसे कम टैक्स है।
इससे पहले बुधवार को (4 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल 72.01 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 77.64 रुपये प्रति लीटर बिका। इसके अलावा कोलकाता में 74.68 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 74.77 रुपये की दर से बेचा गया।
भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।