लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: 15 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में क्या है रेट

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 31, 2020 06:38 IST

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की हर दिन समीक्षा की जाती है। हालांकि पिछले एक हफ्ते से इसके दाम में स्थिरता है। पेट्रोलियम कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं। आखिरी बार 16 मार्च को पेट्रोल, डीजल के दाम संशोधित किए गए थे।

नई दिल्ली: भारत में फिलहाल पेट्रोल, डीजल के दाम पिछले 15 दिन से लगातार रुके हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम सोमवार को 17 साल के निचले स्तर तक पहुंच गए। बहरहाल, भारत में पेट्रोल, डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस समय पूरे देश में  21 दिनों लॉकडाउन चल रहा है। आज लाकडाउन का सांतवां दिन है। मंगलवार (31 मार्च) को भी पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर रही है। 

दिल्ली में पेट्रोल 69.59 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं, मुंबई में 75.30 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 72.29 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 72.28 रुपये प्रति लीटर है। 

डीजल के दामों की बात करें तो दिल्ली में डीजल कीमत 62.29 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में डीजल 65.21 रुपये और कोलकाता में 64.62 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 65.71 रुपये प्रति लीटर है।

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (31 मार्च, 2020)

आगरा- 71.72 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 67.16 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 72.03 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 76.38 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 71.97 रुपये/लीटरभोपाल- 77.58 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 68.58 रुपये/लीटरचंडीगढ़-  65.82 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (31  मार्च, 2020)

आगरा- 62.63 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 65.19 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 62.99 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 66.30 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 64.41 रुपये/लीटरभोपाल- 68.29 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 66.70 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 59.30 रुपये/लीटर

देश में पिछली बार 16 मार्च को पेट्रोल, डीजल के दाम संशोधित किए गए

देश में फिलहाल पेट्रोल, डीजल के दाम पिछले 15 दिन से लगातार रुके हुए हैं। आखिरी बार 16 मार्च को दाम संशोधित किए गए थे और तब से तेल कंपनियां सरकार द्वारा दोनों ईंधनों में तीन रुपये प्रति लीटर की उत्पाद शुल्क वृद्धि को समायोजित करने में लगीं हैं।

सरकार की तरफ से पेट्रोल, डीजल के उत्पाद शुल्क में तीन रुपये लीटर की वृद्धि से इनके दाम बढ़ सकते थे लेकिन तेल कंपनियों ने वैश्विक बाजार में तेल के दामों में गिरावट का लाभ उठाते हुए इसका बोझ अपने ऊपर ही रखा तथा ईंधन के खुदरा मूल्यों को नहीं बढाया।

सरकार ने इसके अलावा पेट्रोल और डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में आठ रुपये लीटर तक की अतिरिक्त वृद्धि करने की भी अनुमति ली है। आने वाले समय में सरकार इसमें यदि और वृद्धि करना चाहे तो कानून में उसके लिये पहले ही प्रावधान कर लिया गया है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम