लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: डीजल फिर हुआ सस्ता, पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं, जानिए अपने शहर का रेट

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 8, 2020 06:40 IST

Petrol-Diesel Price: पिछले एक हफ्ते में पेट्रोलियम कंपनियों ने डीजल के रेट में करीब 40 पैसे प्रति लीटर की कमी कर चुकी है। लेकिन फिलहाल पेट्रोल के दाम में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि इससे पहले पेट्रोल का दाम बढ़ाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल पिछले 3 हफ्ते में 1.65 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।कुछ हफ्तों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में थोड़ी नरमी का रुख है।

नई दिल्ली: डीजल की कीमतों में पिछले हफ्ते से ही गिरावट देखा जा रहा है। मंगलवार को भी डीजल की कीमत में 10 से 12 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है। इससे दिल्ली में डीजल 73.16 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में डीजल 79.69, कोलकाता में डीजल 76.66 रुपये और चेन्नई में डीजल 78.48 रुपये बिक रहा है। फिलहाल पट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

पेट्रोल पिछले 3 हफ्ते में 1.65 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। मंगलवार (8 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल 82.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं मुंबई में 88.73 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 85.04 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 83.57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (08 सितंबर, 2020)आगरा- 82.06 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 79.46 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 82.32 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 89.89 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 84.75 रुपये/लीटरभोपाल- 89.75 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 82.64 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 78.96 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (08 सितंबर, 2020)आगरा- 73.11 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 78.68 रुपये/लीटरप्रयागराज- 73.46 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 80.86 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 77.46 रुपये/लीटरभोपाल- 80.84 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 79.60 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 72.82 रुपये/लीटर

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क और वैट

पेट्रोल के मामले में करों का हिस्सा 50.69 रुपये प्रति लीटर या 64 प्रतिशत है। इसमें 32.98 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.71 रुपये स्थानीय बिक्रीकर या वैट है। वहीं डीजल के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा करीब 63 प्रतिशत है। यह प्रति लीटर 49.43 रुपये बैठता है। इसमें 31.83 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.60 रुपये वैट है।

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोलपेट्रोल का भावडीजलडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम