लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, जानें क्या है आपके शहर में भाव

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 28, 2020 06:32 IST

Fuel Price in India: जुलाई के महीने में देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियां सिर्फ डीजल का दाम बढ़ा रही हैं। इस महीने डीजल करीब 1.60 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल के दामों में 29 जून 2020 बाद से फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल की कीमत उस वक्त 5 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई गई थी। दिल्ली में पेट्रोल अभी 81.94 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

नई दिल्ली: पेट्रोल- डीजल की कीमतों (Petrol diesel price) में आज (28 जुलाई) को कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि डीजल के दाम पिछले दिनों (27 जुलाई) बढ़े थे। दिल्ली में डीजल (Diesel price hike) की कीमत 15 पैसे बढ़े थे। दिल्ली में मंगलवार (28 जुलाई) को पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में 87.19 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 82.10 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 83.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

वहीं डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 81.94 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में डीजल 80.11 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में डीजल 77.04 रुपये और चेन्नई में डीजल 78.86 रुपये बिक रहा है। 

पेट्रोल की कीमतें काफी दिनों से नहीं बढ़ाए गए हैं। इस समय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल का भाव पेट्रोल से ज्यादा है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत चार अक्टूबर, 2018 को 84 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंची थीं।

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (28 जुलाई, 2020)आगरा- 80.82 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 77.91 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 81.09 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 88.27 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 83.04 रुपये/लीटरभोपाल- 88.08 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 81.01 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 77.41 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (28 जुलाई, 2020)आगरा- 73.49 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 79.15 रुपये/लीटरप्रयागराज- 73.85 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 81.20 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 77.88 रुपये/लीटरभोपाल- 81.23 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 80.02 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 73.18 रुपये/लीटर

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क और वैट

तेल कंपनियां पूरे देश में समान रूप से दाम बढ़ातीं हैं लेकिन राज्यों में इन दोनों ईंधनों पर अलग अलग दर से बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (वैट) लगने से खुदरा दाम अलग अलग होते हैं।

पेट्रोल के मामले में करों का हिस्सा 50.69 रुपये प्रति लीटर या 64 प्रतिशत है। इसमें 32.98 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.71 रुपये स्थानीय बिक्रीकर या वैट है। वहीं डीजल के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा करीब 63 प्रतिशत है। यह प्रति लीटर 49.43 रुपये बैठता है। इसमें 31.83 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.60 रुपये वैट है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावपेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम