लाइव न्यूज़ :

Petrol and Diesel Price: डीजल के लगातार बढ़ रहे दाम, पेट्रोल की कीमत स्थिर, जानिए 19 जुलाई को क्या है रेट

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 19, 2020 06:30 IST

सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं और जारी करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्ली में डीजल 81.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

नई दिल्लीः पेट्रोल की कीमतें कई दिनों स्थिर हैं, लेकिन डीजल के भाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। डीजल 17 पैसे फिर से महंगा हुआ है। इस समय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल का भावपेट्रोल से ज्यादा है। रविवार (19 जुलाई) को दिल्ली में पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में 87.19 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 82.10 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 83.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत चार अक्टूबर, 2018 को 84 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंची थीं।

वहीं डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 81.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में डीजल 79.71 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में डीजल 76.67 रुपये और चेन्नई में डीजल 78.50 रुपये बिक रहा है। 

पेट्रोल की कीमत 2018 में पहुंची थी सबसे ऊपर

तेल कंपनियां पूरे देश में समान रूप से दाम बढ़ातीं हैं लेकिन राज्यों में इन दोनों ईंधनों पर अलग अलग दर से बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (वैट) लगने से खुदरा दाम अलग अलग होते हैं। 16 अक्ट्रबर, 2018 को दिल्ली में डीजल का दाम 75.69 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। अब डीजल कीमतों ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (19 जुलाई, 2020)

आगरा- 80.82 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 77.91 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 81.09 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 88.27 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 83.04 रुपये/लीटरभोपाल- 88.08 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 81.01 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 77.41 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (19 जुलाई, 2020)

आगरा- 73.11 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 78.74 रुपये/लीटरप्रयागराज- 73.47 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 80.80 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 77.48 रुपये/लीटरभोपाल- 80.84 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 79.61 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 72.81 रुपये/लीटर

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क और वैट

पेट्रोल के मामले में करों का हिस्सा 50.69 रुपये प्रति लीटर या 64 प्रतिशत है। इसमें 32.98 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.71 रुपये स्थानीय बिक्रीकर या वैट है। वहीं डीजल के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा करीब 63 प्रतिशत है। यह प्रति लीटर 49.43 रुपये बैठता है। इसमें 31.83 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.60 रुपये वैट है।

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावपेट्रोलडीजलबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारCNG Price Hike: दिल्ली में CNG की कीमत ₹1 बढ़ी, 2 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, मुंबई में दर ₹84 प्रति किलोग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती