लाइव न्यूज़ :

Paytm ने ईडी की छापेमारी पर कहा, 'चीनी लोन कंपनियों से हमारी संस्था का कोई संबंध नहीं है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 4, 2022 21:44 IST

Paytm ने ईडी द्वारा उसके बेंगलुरु स्थित दफ्तर पर की गई छापेमारी के संबंध में कहा कि उनका किसी भी ऐसे चीनी कंपनी से कोई संबंध नहीं है, जो लोन ऐप फर्जीवाड़े में शामिल हों।

Open in App
ठळक मुद्देPaytm ने कहा कि चीनी कंपनियों के फर्जी लोन ऐप से उसके समूह का कोई संबंध नहीं है प्रवर्तन निदेशायल ने इस संबंध में Paytm के बेंगलुरु स्थित दफ्तर पर छापेमारी की थी छापेमारी में ईडी द्वारा जब्त किये गये 17 करोड़ रुपयों से भी Paytm ने संबंध होने से इनकार किया

दिल्ली: ऑनलाइन पेमेंट सुविधा देने वाली फर्म वन97 कम्युनिकेशंस, जो Paytm ब्रांड के तहत वित्तिय कार्य का संचालन करती है। उसने चीनी लोन कंपनियों के संबंध में प्रवर्तन निदेशायल (ईडी) द्वारा उसके बेंगलुरु स्थित दफ्तर पर की गई छापेमारी के विषय में बयान जारी करते हुए कहा कि हमारा ऐसी किसी चीनी कंपनी से कोई संबंध नहीं है, जो भारत में ऐप के जरिये लोन के फर्जीवाड़े में शामिल हो।

कंपनी ने रविवार को कहा कि उनका ऐसा चीनी व्यापारियों के साथ दूर-दूर तक कोई ताल्लूक नहीं है, जिनके विषय में ईडी द्वारा छानबीन की जा रही है। इसके साथ ही पेटीएम ने यह भी कहा कि ईडी द्वारा छापेमारी में जब्त किये गये फंड से भी उसका या उसकी समूह के फर्म का कोई वास्ता नहीं है।

पेटीएम ने रेगुलेटिंग फाइलिंग में जवाब देते हुए कहा, "ईडी द्वारा चीनी व्यापारियों के एक विशिष्ट समूह के खिलाफ चल रही जांच के हिस्से के तौर पर हमसे ऐसे व्यापारियों के बारे में जानकारी मांगी गई है, जिन्हें हम गेटवे पेमेंट प्रोसेसिंग में प्रदान देते हैं। लेकिन साथ में हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि ये व्यापारी संस्थाएं  स्वतंत्र हैं और उनमें से किसी के साथ हमारी समूह संस्था का कोई संबंध नहीं है।"

ईडी ने शनिवार को Paytm, Razorpay और Cashfree के बेंगलुरु स्थित दफ्तरों पर चीनी व्यक्तियों द्वारा नियंत्रित संस्थाओं के जरिये ऐप आधारित लोन में बरती जा रही कई तरह की वित्तिय अनियमितताओं के संबंध में छापेमारी की थी। मामले में केंद्रीय एजेंसी ने कहा था कि कहा था कि Paytm, Razorpay और Cashfree के दफ्तरों में शुक्रवार को शुरू हुई तलाशी शनिवार को भी जारी रही।

इसके साथ ही ईडी ने छापेमारी के दौरान यह भी कहा कि उसने चीनी संस्थाओं की आईडी और बैंक खातों में रखे 17 करोड़ रुपयों को भी जब्त किया है। Paytm ने छापेमारी के विषय में कहा, "ईडी ने हमें कुछ चीनी व्यावसायिक संस्थाओं के आईडी से धनराशि को फ्रीज करने का निर्देश दिया है। लेकिन हम स्पष्ट कर रहे हैं कि जिन चीनी कंपनियों का फंड फ्रीज किया गया है, उनका हमारी कंपनी से कोई संबंध नहीं है।"

मालूम हो कि ईडी ने पीएमएलए एक्ट के तहत कुछ संदिग्ध चीनी कंपनियों की जांच शुरू की है। जिनके विषय में इस तरह की शिकायतें मिली थीं कि वो भारतीय नागरिकों को कर्ज देकर उन्हें प्रताड़ित किया, जिसके कारण कई लोगों को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा।

मामले में जांच के बाद पुलिस ने कहा कि चीनी ऐप द्वारा लोन लेने वालों को जबरदस्ती परेशान किया जाता था। ये लोन ऐप कर्जदाताओं को फोन में उपलब्ध उनके व्यक्तिगत विवरण को सार्वजनिक करने और उन्हें सार्वजनिक तौर पर जलील करने की धमकी देती थी।

इसके साथ ही पुलिस जांच में यह बात भी सामने आयी की ये कंपनियां ऐप्स को फोन में डाउनलोड करते समय ऋण लेने वाले व्यक्ति के सभी व्यक्तिगत डेटा को ले लेती थी और फिर उनका दूसरी जगहों पर इस्तेमाल करती थीं। ईडी  का आरोप है कि अवैध तरीके से लोन देने वाली चीनी कंपनियां अपराध के पैसे की उगाही करने के लिए कथित तौर पर उन्हीं कंपनियों के गेटवे का इस्तेमाल करती थीं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :पेटीएमPaytm Payments Services Ltd.प्रवर्तन निदेशालयED
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम