लाइव न्यूज़ :

इस वीडियो को देख भावुक हुए Paytm के संस्थापक विजय शेखर, कर्मचारियों को दो महीने की सैलरी देने का किया ऐलान

By स्वाति सिंह | Updated: March 21, 2020 16:16 IST

मैरिअट इंटरनेशनल के प्रेसीडेंट और CEO आर्ने सॉरेन्सन से प्रभावित होकर शर्मा ने ऐलान किया है कि वो अपने अगले दो महीने की सैलरी पेटीएम के उन कर्मचारियों को देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की वजह का असर बिजनेस पर भी पड़ने लगा है। पेटीएम (Paytm) के संस्थापक विजय शेखर शर्मा लगातार लोगों से सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह का असर बिजनेस पर भी पड़ने लगा है। ऐसे में पेटीएम (Paytm) के संस्थापक विजय शेखर शर्मा लगातार लोगों से सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया कि वह अपने अगले दो महीने की सैलरी पेटीएम के उन कर्मचारियों को देंगे, जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है। यह ऐलान उन्होंने मैरियट इंटरनेशनल के सीईओ आर्ने सॉरेंसन की एक वीडियो देखने के बाद किया।

बता दें कि शुक्रवार को विजय शेखर शर्मा ने एक और तरीके के बारे में जानकारी दी है, जिसके जरिए कंपनियों के CEO और उद्यमी अपने आस-पास के लोगों की मदद कर सकते हैं। मैरिअट इंटरनेशनल के प्रेसीडेंट और CEO आर्ने सॉरेन्सन से प्रभावित होकर शर्मा ने ऐलान किया है कि वो अपने अगले दो महीने की सैलरी पेटीएम के उन कर्मचारियों को देंगे, जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है।

मैरिएट इंटरनेशनल के एक ​ट्वीट को रिट्वीट करते विजय शेखर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मैं इस मैसेज को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाया। आर्ने से प्रभावित होकर अब मैं भी इस महीने और अगले महीने अपनी सैलरी नहीं लूंगा। मैं प्रतिबद्धता देता हूं कि यह पैसा इस कठिन दौर में पेटीएम के किसी कर्मचारी को दूंगा।'

वहीं इससे पहले मैरियट इंटरनेशनल के सीईओ आर्ने सॉरेंसन ने ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने एलान किया था कि मैरियट और होटल इंडस्ट्री पर कोरोना वायरस की वजह से वित्तीय नुकसान को देखते हुए वो इस साल आने वाले सभी महीनों की सैलरी और टॉप एग्जीक्युटिव टीम की 50 फीसदी सैलरी का इस्तेमाल कंपनी में लगाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा, "बिजनेस पर 9/11 और 2009 की वित्तीय संकट से भी अधिक असर कोरोना वायरस की वजह से हो रहा है।" बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 258 शनिवार को 258 हो गई।

टॅग्स :पेटीएमकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

कारोबारअब फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर सिर्फ कटेंगे 99 रुपये, जानिए नए नियम के बारे में

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम