लाइव न्यूज़ :

Paytm Crisis: पेटीएम पेमेंट बैंक पर लटकी तलवार, 'फेमा' नियम के तहत ED ने शुरू की कार्रवाई

By आकाश चौरसिया | Updated: February 14, 2024 14:26 IST

सरकारी सूत्रों ने मीडिया को बताया कि फिनटेक की जांच विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत की जा रही है। लेकिन कंपनी ने ऐसी किसी भी जांच से इनकार किया।

Open in App

Paytm Crisis:पेटीएम पर लगातार खतरा मंडराता जा रहा है, अब सरकार की एक एजेंसी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत पेटीएम पर केस दायर कर चुकी है। हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय इस बात की जांच कर रहा है कि क्या वाकई में वन 97 कम्युनिकेशंस द्वारा संचालित प्लेटफॉर्म पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन किया है।  लेकिन कंपनी ने ऐसी किसी भी जांच से इनकार किया। 

सरकारी सूत्रों ने रॉयटर्स मीडिया को बताया कि फिनटेक की जांच विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत की जा रही है, यह एजेंसी विदेशों में व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट लेनदेन की निगरानी करता है। दूसरी तरफ पेटीएम ने ईडी की ओर से लगाए आरोपों से इंकार किया है और कंपनी ने ये भी कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने विदेश मुद्रा कानून के तहत किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। स्टॉक मुद्रा फाइल में पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) ने कहा कि वह कंपनी या उसके सहयोगी पीबीबीएल द्वारा विदेशी मुद्रा नियमों की जांच के उल्लंघन रिपोर्ट से इनकार किया है।

वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के अनुसार, "हाल की गलत सूचनाओं, तथ्यात्मक अशुद्धियों और अटकलों को संबोधित करने के लिए, वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड कंपनी की स्थिति को स्पष्ट करना चाहता है और कंपनी के बारे में हाल की भ्रामक मीडिया रिपोर्ट में अफवाहों को सीधे संबोधित करना चाहता है। यह फाइलिंग पारदर्शिता के हित में और हमारी प्रतिष्ठा, ग्राहकों, शेयरधारकों और हितधारकों को अनुचित और सट्टा कहानियों से प्रभावित होने से बचाने के लिए की जाती है। हम आवश्यकतानुसार ऐसे स्पष्टीकरण पोस्ट करना जारी रखेंगे"।

पिछले महीने भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम की बैंकिंग शाखा, पेटीएम पेमेंट्स बैंक को जमा, क्रेडिट उत्पादों और इसके लोकप्रिय डिजिटल वॉलेट सहित अपने अधिकांश व्यवसायों को 29 फरवरी तक बंद करने का आदेश दिया था।

टॅग्स :पेटीएमPaytm Payments Services Ltd.
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअब फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर सिर्फ कटेंगे 99 रुपये, जानिए नए नियम के बारे में

विश्व'अमेरिका की लाडला बच्चा योजना', पेटीएम फाउंडर ने ट्रंप के "वन बिग ब्यूटीफुल बिल" लाने पर ली चुटकी, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

कारोबारFEMA Violation: 611 करोड़ रुपये का नोटिस?, फेमा नियम में ‘उल्लंघन’, पेटीएम की प्रमुख कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन लि पर आफत

कारोबारWHO IS Nakul Jain: कौन हैं नकुल जैन?, पेटीएम टीम से दिया इस्तीफा, वजह

कारोबारविजय शेखर शर्मा को शेयर बाजार से लगा जोर का झटका, सेबी की नोटिस के बाद इतने फीसद स्टॉक गिरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?