लाइव न्यूज़ :

Patna Metro: जुलाई 2025 में पटना मेट्रो में घूमिए?, कहां से कहां चलेगी, जानिए डिटेल

By एस पी सिन्हा | Updated: October 3, 2024 16:21 IST

Patna Metro: मेट्रो परियोजना के अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि पटना में अगले साल जुलाई माह तक पहली मेट्रो दौड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेट्रो के काम को समय से पहले पूरा करने के लिए आदेश दिया है।पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन तेजी से काम कर रही है। फर्स्ट फेज में 26 मेट्रो स्टेशन बनाये जा रहे हैं।

Patna Metro: बिहार की राजधानी पटना में अगले साल 2025 के जुलाई महीने में मेट्रो दौड़ती दिखेगी। इस तरह सिर्फ 10 महीने बाद पटना वासियों को मेट्रो का आनंद उठाने का मौका मिल जाएगा। मेट्रो शुरु होते ही पटना देश के उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो जायेगा, जहां के लोग मेट्रो की सेवा ले पाएंगे। पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (पीएमआरसी) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की देखरेख में निर्माण का काम कर रहा है। यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेट्रो के काम को समय से पहले पूरा करने के लिए आदेश दिया है।

ऐसे में पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन तेजी से काम कर रही है। मेट्रो परियोजना के अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि पटना में अगले साल जुलाई माह तक पहली मेट्रो दौड़ेगी। पटना मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। दिन रात लोग इस काम को पूरा करने में लगे हैं। फर्स्ट फेज में 26 मेट्रो स्टेशन बनाये जा रहे हैं।

पटना की पहली मेट्रो मलाही पकड़ी से न्यू आईएसबीटी तक दौड़ेगी। फिर से तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा, पटना हवाईअड्डा और पटना जंक्शन से भी जोड़ा जाएगा। इन जगहों से जुड़ने के कारण लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। भीड़ और जाम से उन्हें छुटकारा मिलेगा। वहीं पटना मेट्रो को बिहटा में 1400 करोड़ की लागत से बनने वाले बिहटा एयरपोर्ट से भी जोड़े जाने की संभावना है।

साथ ही आरा के की मांग है कि पटना मेट्रो को बिहटा से आरा तक चलाई जाए। पटना मेट्रो के शुरू होने से लोगों को आवागमन के लिए काफी सुविधा मिलेगी। लोग कम लागत में ही सफर का आनंद ले सकेंगे। पटना मेट्रो के शुरू होने में अब मात्र 10 महीने का वक्त रह गया है।

टॅग्स :मेट्रोपटनाबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम