लाइव न्यूज़ :

इस ऐप पर कैब ड्राइवरों के साथ किराये पर मोलभाव कर सकेंगे यात्री, कोलकाता में शुरुआत, जल्द दूसरे शहरों में भी आएगा नजर

By भाषा | Updated: April 5, 2022 07:58 IST

इनड्राइवर नाम के ऐप पर अब यात्री सवारी से पहले कैब ड्राइवर से मोलभाव भी कर सकेंगे। कोलकाता में इस ऐप ने अपनी कैब सेवा शुरू करने का ऐलान सोमवार को किया।

Open in App

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ऑनलाइन कैब सेवा देने वाला एक ऐसा ऐप सोमवार को पेश किया गया जिस पर यात्री एवं ड्राइवर किसी भी यात्रा के पहले किराये को लेकर आपस में मोलभाव कर सकते हैं। इनड्राइवर नाम के इस कैब सवारी मंच ने कोलकाता शहर में 4,000 से अधिक चालकों के साथ अपनी कैब सेवाएं शुरू करने की घोषणा की।

देश के महानगरों में पहली बार कोलकाता में ही इनड्राइवर की सेवा शुरू हुई है। कैलिफोर्निया स्थित इस कंपनी की दक्षिण एशिया जनसंपर्क अधिकारी पावित नंदा ने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में अन्य महानगरों में भी इसकी सेवाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि ऐप-आधारित इस कैब मंच पर भीड़भाड़ वाले समय में दरें नहीं बढ़ेंगी और ड्राइवरों से लिया जाने वाला सेवा शुल्क भी बहुत कम रखा गया है।

उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के आधार पर कारोबारी मॉडल तैयार करने की कोशिश की गई है। इस कैब सेवा की एक खास बात यह है कि सवारी किराये को लेकर कई ड्राइवरों से मांगी गई अलग-अलग दरों को लेकर मोलभाव कर मनचाहा किराया तय कर सकते हैं।

नंदा ने कहा, ‘यह इकलौता ऐप है जो सवारी को यात्रा की बुकिंग करने के पहले ही कैब के किराये को लेकर मोलभाव करने की इजाजत देता है। तीन महीने बाद हमारा कमीशन पांच से दस फीसदी के बीच होगा।’ ऐप-आधारित कैब सेवाओं से जुड़े ड्राइवरों के मुताबिक, उबर और ओला जैसी एग्रीगेटर ड्राइवरों से करीब तीस फीसदी तक का कमीशन लेती हैं। इसे कम कर 15-20 फीसदी के दायरे में लाने की मांग कैब ड्राइवर संघ लंबे समय से करता रहा है।

टॅग्स :कोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारतपशु को मारने से पहले स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य?, बंगाल सरकार ने कहा- खुले-सार्वजनिक स्थान पर पशु वध पर सख्ती से रोक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है