लाइव न्यूज़ :

PAN-Aadhaar linking: केंद्र सरकार की कमाई, पैन-आधार लिंकिंग में देरी पर वसूला 600 करोड़ रुपये, 11.48 करोड़ पैन अभी तक लिंक नहीं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 5, 2024 17:20 IST

PAN-Aadhaar linking 2024: वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि छूट वाली श्रेणियों को छोड़कर, 29 जनवरी 2024 तक आधार से लिंक न होने वाले पैन की संख्या 11.48 करोड़ है।

Open in App
ठळक मुद्देअभी भी बायोमेट्रिक पहचान से जुड़ी नहीं हैं।संसद को 5 फरवरी को सूचित किया गया था।पैन-आधार लिंकिंग में देरी पर सरकार ने 600 करोड़ वसूला है।

PAN-Aadhaar linking 2024: सरकार को जमकर कमाई हुई है। पैन-आधार लिंकिंग में देरी पर सरकार ने 600 करोड़ वसूला है। केंद्र ने संसद में कहा कि लगभग 11.48 करोड़ स्थायी खाता संख्याएं अभी भी बायोमेट्रिक पहचान से जुड़ी नहीं हैं। संसद को 5 फरवरी को सूचित किया गया था। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि छूट वाली श्रेणियों को छोड़कर, 29 जनवरी 2024 तक आधार से लिंक न होने वाले पैन की संख्या 11.48 करोड़ है।

सरकार ने 78,673 करोड़ रुपये के शुद्ध अतिरिक्त व्यय के लिए संसद की मंजूरी मांगी

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 78,673 करोड़ रुपये के शुद्ध अतिरिक्त व्यय के लिए संसद की मंजूरी मांगी। वित्त मंत्री लोकसभा में निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों के दूसरे बैच को प्रस्तुत किया। अनुपूरक मांगों में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का सकल अतिरिक्त व्यय शामिल है जिसकी प्रतिपूर्ति 1.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत के साथ किया जाएगा।

लोकसभा में वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव में 78,672.92 करोड़ रुपये का शुद्ध नकद प्रवाह शामिल है। वित्त मंत्री ने बाद में राज्यसभा में भी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों के दूसरे बैच को प्रस्तुत किया। उन्होंने आज दोनों सदनों में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर से संबंधित वर्ष 2023-24 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगें भी पेश की।

सरकार ने सोमवार को कहा कि पेट्रोलियम पदार्थ लाने-ले जाने वाले पोतों पर लाल सागर में हूती तथा अन्य विद्रोहियों के हमलों की पृष्ठभूमि में गहन विचार विमर्श कर समुचित कदम उठाए गए हैं। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पूरक प्रश्नों के जवाब में राज्यसभा में यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय, भूराजनीतिक स्थिति और बाजार में स्थिरता है और लाल सागर में ऐसे हमलों की वजह से हालात बिगड़ने की आशंका नहीं है। उन्होंने कहा ‘‘देश के बाहर के तत्वों के इन हमलों की पृष्ठभूमि में गहन विचार विमर्श कर समुचित कदम उठाए गए हैं। ’’

उन्होंने एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि सीएनजी के दामों में कटौती की फिलहाल कोई योजना नहीं है लेकिन वैश्विक बाजार में इनके दामों में कमी आने पर इस बारे में जरूर विचार किया जाएगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री पुरी ने कहा कि बीते दो साल के दौरान वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों के मूल्यों में अस्थिरता रही है।

उन्होंने कहा कि अप्रैल 2023 में सीएनजी के दामों की समीक्षा की गई। उन्होंने यह भी बताया कि सीएनजी तथा बिजली से चलने वाले वाहनों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि सीएनजी स्टेशनों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। पुरी ने कहा कि सीएनजी स्टेशन 2014 में 738 थे जो अब बढ़ कर 6159 हो गए हैं। यह 79 फीसदी की वृद्धि है। उन्होंने बताया कि गैस अवसंरचना और पाइपलाइन बिछाने के काम में भी तेजी आई है।

टॅग्स :पैन कार्डआधार कार्डसंसद बजट सत्रभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम