लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में अर्थव्यवस्था का बुरा हाल, आर्थिक वृद्धि दर घटकर दो प्रतिशत पर आने का अनुमान, विश्व बैंक ने दी रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2023 14:17 IST

पाकिस्तान के ‘डॉन’ अखबार ने एक रिपोर्ट में कहा कि विश्व बैंक की यह रिपोर्ट लंबे समय तक चलने वाली तेज सुस्ती की ओर इशारा करती है।

Open in App
ठळक मुद्देजून में वैश्विक वृद्धि दर तीन प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था।यूक्रेन-रूस युद्ध के चलते आए व्यवधान के कारण वैश्विक वृद्धि तेजी से नीचे आ रही है। 

इस्लामाबादः विश्व बैंक ने चालू साल (2022-23) में पाकिस्तान की आर्थिक वृद्धि दर घटकर दो प्रतिशत पर आने का अनुमान लगाया है। यह जून, 2022 के अनुमान से दो प्रतिशत अंक कम है। विश्व बैंक की वैश्विक आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट में कहा गया है कि भीषण बाढ़ और वैश्विक वृद्धि दर में गिरावट की वजह से पाकिस्तान की वृद्धि दर पूर्व में लगाए गए अनुमान से कम रहेगी।

पाकिस्तान के ‘डॉन’ अखबार ने एक रिपोर्ट में कहा कि विश्व बैंक की यह रिपोर्ट लंबे समय तक चलने वाली तेज सुस्ती की ओर इशारा करती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल वैश्विक वृद्धि दर 1.3 प्रतिशत रहेगी। जून में वैश्विक वृद्धि दर तीन प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था।

विश्व बैंक समूह के एक प्रमुख प्रकाशन द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि उच्च मुद्रास्फीति, ऊंची ब्याज दरों, निवेश में कमी और यूक्रेन-रूस युद्ध के चलते आए व्यवधान के कारण वैश्विक वृद्धि तेजी से नीचे आ रही है। 

टॅग्स :पाकिस्तानशहबाज शरीफइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी