लाइव न्यूज़ :

बाजार में पांच दिनों की गिरावट से निवेशकों की आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति खत्म

By भाषा | Updated: March 18, 2021 19:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च पिछले पांच दिनों की गिरावट में इक्विटी निवेशकों की पूंजी आठ लाख करोड़ रुपये घट गई।

बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स पांच कारोबारी सत्रों में 2,062.99 अंक या चार प्रतिशत टूट गया। सेंसेक्स गुरुवार को 585.10 अंक या 1.17 प्रतिशत गिरकर 49,216.52 पर बंद हुआ।

बाजार में मंदी आने के बाद बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पांच दिनों में 8,04,216.71 करोड़ रुपये घटकर 2,01,22,436.75 करोड़ रुपये रह गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज के ब्रोकिंग तथा वितरण खंड में इक्विटी रणनीति प्रमुख हेमंग जानी ने कहा, ‘‘भारतीय बाजार पिछले 10 दिनों से सुधारात्मक दौर (लंबी तेजी के बाद थोड़ी गिरावट) में है, क्योंकि अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल बढ़ रहा है और देश में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।’’

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी दो दिवसीय बैठक के बाद निवेशकों को भरोसा दिया था कि उसे 2023 तक प्रमुख ब्याज दरों के शून्य के आसपास रखने की उम्मीद है।

सेंसेक्स में सबसे अधिक 3.97 प्रतिशत की गिरावट एचसीएल टेक में हुई। इसके अलावा इंफोसिस, डॉ. रेड्डीज, टीसीएस, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी गिरावट हुई।

दूसरी ओर आईटीसी, बजाज ऑटो, एमएंडएम, मारुति और भारती एयरटेल में 3.25 प्रतिशत तक तेजी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2020 दुबई में 2 रन और 2026 लखनऊ में 1 रन?, सुपर ओवर रिकॉर्ड 6 साल बाद टूटा?, घरेलू मैदान में लागातार 8 हार

पूजा पाठPanchang 27 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 27 April 2026: आज इन 5 राशिवालों के लिए आर्थिक लाभ की संभावनाएं, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

पूजा पाठSaptahik Rashifal: यह सप्ताह इन 5 राशिवालों की आर्थिक समस्या करेगा दूर, मोटी कमाई होने की संभावना

स्वास्थ्यक्या आप हीट स्ट्रोक और हीट एग्जॉस्टशन में अंतर जानते हैं? पहचानें लक्षण और बचने के उपाय

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसानों और कृषि के सामने कमजोर मानसून का जोखिम 

कारोबार8 पॉइंट्स में भी समझें किसान कल्याण की बात?, कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: संडे को बना रहे लॉग ड्राइव का प्लान? तो पहले चेक कर लें ईंधन के ताजा दाम, पूरी रेट लिस्ट यहां