लाइव न्यूज़ :

भारतीय कंपनियों की राय, महामारी की वजह से संकट प्रबंधन क्षमता में सुधार की जरूरत : सर्वे

By भाषा | Updated: September 26, 2021 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली 26 सितंबर सलाहकार कंपनी पीडब्ल्यूसी इंडिया के एक सर्वेक्षण के अनुसार 90 प्रतिशत से अधिक भारतीय कंपनियों का मानना है कि कोविड-19 महामारी की वजह से संकट से प्रबंधन की क्षमता को बेहतर करने की जरूरत महसूस हुई है।

पीडब्ल्यूसी के 'वैश्विक संकट सर्वेक्षण 2021- इंडिया इनसाइट्स' में लगभग 59 प्रतिशत भारतीय उद्यमियों ने स्वीकार किया कि कोरोना वायरस महामारी से प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

सर्वेक्षण से यह भी पता चला है कि भारत की 80 प्रतिशत से अधिक कंपनियां महामारी के बाद पहले ही प्रौद्योगिकी में निवेश कर चुकी हैं।

सर्वेक्षण में कहा गया, ‘‘वैश्विक स्तर पर कार्यकारियों की तुलना में भारतीय कार्यकारी महामारी के प्रभावों का आकलन करने और उन्हें अमल में लाने की अपनी क्षमता के बारे में काफी अधिक आश्वस्त थे। भारत के 92 प्रतिशत संगठनों ने कहा कि वे महामारी के प्रभावों का आकलन करने को लेकर 'आश्वस्त' हैं जबकि वैश्विक स्तर पर केवल 75 प्रतिशत ने यह बात कही है। ’’

भारतीय कंपनियों की प्रतिक्रियाएं काफी हद तक पीडब्ल्यूसी के वैश्विक संकट सर्वेक्षण 2021 के समग्र परिणामों के अनुरूप थीं।

पीडब्ल्यूसी ने बताया कि इस सर्वेक्षण में दुनिया भर के 2,800 से अधिक प्रतिभागियों की राय ली गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम