लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन गेमिंग जीएसटी का प्रभाव जारी, एमपीएल के बाद क्विजी बंद होने पर हाइक ने 55 कर्मचारियों को किया बर्खास्त

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 10, 2023 17:39 IST

हाइक के सीईओ कविन भारती मित्तल ने कहा, ''कारोबार अब तक की सबसे अच्छी स्थिति में है, लेकिन जीएसटी में यह 400 फीसदी की बढ़ोतरी हमारी ओर इशारा है।''

Open in App
ठळक मुद्देकविन भारती मित्तल ने कहा कि करीब 55 लोग हटाए गए हैं जिनमें से 24 अस्थायी कर्मचारी हैं।उन्होंने कहा कि यह कर्मचारियों की कुल संख्या का करीब 22 प्रतिशत है।मित्तल ने ये भी कहा कि हमारा कारोबार बेहतरीन स्थिति में है लेकिन जीएसटी में 400 प्रतिशत का उछाल हमारे लिए बड़ा झटका है।

नई दिल्ली: ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाने के फैसले के बाद इस क्षेत्र से जुड़े मंच ‘हाइक’ ने अपने करीब 55 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। यह कंपनी के कुल कार्यबल का पांचवां हिस्सा है। 

हाइक के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कविन भारती मित्तल ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा, "करीब 55 लोग हटाए गए हैं जिनमें से 24 अस्थायी कर्मचारी हैं। यह कर्मचारियों की कुल संख्या का करीब 22 प्रतिशत है। हमारा कारोबार बेहतरीन स्थिति में है लेकिन जीएसटी में 400 प्रतिशत का उछाल हमारे लिए बड़ा झटका है।" 

मित्तल ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाने से पड़ने वाले असर को कुछ हद तक कंपनी बर्दाश्त करेगी और इसी वजह से कर्मचारियों की संख्या में कटौती की जा रही है। हाइक मंच की समूची टीम वेब 3 गेमिंग मंच रश गेमिंग यूनिवर्स के विकास से जुड़ी हुई है। कंपनी करीब 52 लाख मासिक उपयोगकर्ताओं की मौजूदगी का दावा करती है। 

इसने विजेता राशि के तौर पर सालाना 30.8 करोड़ डॉलर की रकम वितरित की है। इसके पहले मोबाइल प्रीमियर लीग (एमपीएल) ने अपनी भारतीय इकाई के आधे कर्मचारियों यानी करीब 350 लोगों की छंटनी की घोषणा की थी। वहीं क्विजी जैसे छोटे आकार के गेमिंग स्टार्टअप ने अपना कारोबार समेटने की घोषणा कर दी है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :जीएसटीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम