लाइव न्यूज़ :

Online Food Order Zomato-Swiggy: दिवाली पर खाना मंगवाना महंगा?, बढ़ाया मंच शुल्क, जोमैटो-स्विगी ने करोड़ों कस्टमर को दिया जोर का झटका!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2024 18:26 IST

Online Food Order Zomato-Swiggy: कंपनी अब राष्ट्रीय राजधानी में ‘‘त्योहारी सीजन मंच शुल्क’’ के तौर पर 10 रुपये वसूल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देOnline Food Order Zomato-Swiggy: सवालों का खबर लिखने तक कोई जवाब नहीं दिया।Online Food Order Zomato-Swiggy: किन शहरों में मंच शुल्क में कितनी वृद्धि की गई है। Online Food Order Zomato-Swiggy: त्योहारों के मद्देनजर मंच ने शुल्क को 10 रुपये तक बढ़ा दिया है।

Online Food Order Zomato-Swiggy: खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने वाले ऑनलाइन मंच जोमैटो और स्विगी ने कुछ शहरों में मंच शुल्क बढ़ाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। दोनों प्रतिद्वंद्वी अब राष्ट्रीय राजधानी में मंच शुल्क के तौर पर 10 रुपये वसूल रही हैं। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में उस खबर पर स्पष्टीकरण दिया, जिसमें कहा गया था कि त्योहारों के मद्देनजर मंच ने शुल्क को 10 रुपये तक बढ़ा दिया है। जोमैटो ने कहा, ‘‘ हमने वास्तव में कल (बुधवार) कुछ शहरों में मंच शुल्क बढ़ाया है।’’ कंपनी अब राष्ट्रीय राजधानी में ‘‘त्योहारी सीजन मंच शुल्क’’ के तौर पर 10 रुपये वसूल रही है।

जोमैटो ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किन शहरों में मंच शुल्क में कितनी वृद्धि की गई है। कंपनी ने कहा, ‘‘ मंच शुल्क में इस तरह के बदलाव एक नियमित व्यावसायिक प्रक्रिया है और ऐसा समय-समय पर किया जाता है। यह (शुल्क) हर शहर में अलग हो सकते हैं।’’ इसी तरह, स्विगी ने भी अपने मंच शुल्क में वृद्धि की है, लेकिन इस संबंध में किए सवालों का खबर लिखने तक कोई जवाब नहीं दिया।

टॅग्स :जोमैटोस्वीगी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारज़ोमैटो के कुछ दिन बाद Swiggy ने भी अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई, अब ग्राहकों को प्रति ऑर्डर देने होंगे 2.59 रुपये ज़्यादा

कारोबारZomato ने फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस बढ़ाकर ₹14.90 प्रति ऑर्डर किया

कारोबारSwiggy और IRCTC ने देशभर के 152 स्टेशनों पर 'ट्रेन में खाना' सर्विस शुरू की

कारोबारइटर्नल का लाभ 73 प्रतिशत बढ़कर 102 करोड़ रुपये, आखिर क्यों सीईओ पद छोड़ेंगे दीपिंदर गोयल, 1 फरवरी से प्रभावी, कौन संभालेगा

कारोबार10 मिनट में सामान पहुंचाने की सेवा समाप्त?, सरकार की सख्ती के बाद जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट और फ्लिपकार्ट मिनट्स आपूर्ति की ब्रांडिंग हटाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR 2026: 31 जुलाई या 31 अगस्त? इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख क्या है? जानें पेनाल्टी से बचने के लिए जरूरी नियम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: आम आदमी के लिए राहत या बढ़ी मुसीबत? जानिए आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

कारोबारनया महीना, नए नियम! गेम खेलने से लेकर सिलेंडर बुक करने तक, जानें क्या-क्या बदल रहा है 1 मई से

कारोबारकिसी भी समय, कहीं भी उतर सकता मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर?, डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

कारोबार40 नर्सरियां हो रहीं हाईटेक, मखाना की खेती का बढ़ाएंगे रकबा, जून में आम महोत्सव?, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा-मसाला फसलों में हमसे आगे कोई नहीं, फूलों पर देंगे ध्यान