लाइव न्यूज़ :

Onion Tomato Prices Hike: प्याज, टमाटर और आलू की कीमत में आग!, शाकाहारी खाने वालों को झटका, भोजन की कीमत मई में बढ़कर 27.8 रुपये प्रति थाली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2024 18:33 IST

Onion Tomato Prices Hike: टमाटर की कीमतों में 39 प्रतिशत, आलू में 41 प्रतिशत और प्याज में 43 प्रतिशत की वृद्धि को बताया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देOnion Tomato Prices Hike: आलू की आवक कम होने से इन सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई।Onion Tomato Prices Hike: चावल और दालों की कीमतों में भी क्रमशः 13 प्रतिशत और 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई। Onion Tomato Prices Hike:  आठ प्रतिशत की गिरावट आने से शाकाहारी थाली की लागत में और वृद्धि नहीं देखी गई।

Onion Tomato Prices Hike: मई महीने में शाकाहारी थाली की औसत लागत नौ प्रतिशत तक बढ़ गई। बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में प्याज, टमाटर और आलू की कीमतों में आई तेजी को इसकी वजह बताया गया। क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिसिस की मासिक ‘रोटी चावल दर’ रिपोर्ट में शाकाहारी थाली महंगी होने की बात कही गई। हालांकि ब्रॉयलर मुर्गे की कीमत में गिरावट से मांसाहारी भोजन की लागत में कमी आई है। रिपोर्ट के अनुसार, शाकाहारी भोजन की कीमत मई में बढ़कर 27.8 रुपये प्रति थाली हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 25.5 रुपये थी। वहीं एक महीने पहले अप्रैल में शाकाहारी थाली 27.4 रुपये की थी। इस थाली में मुख्य रूप से रोटी, सब्जियां (प्याज, टमाटर और आलू), चावल, दाल, दही और सलाद शामिल होते हैं।

रिपोर्ट में शाकाहारी थाली की कीमत में कुल वृद्धि का कारण टमाटर की कीमतों में 39 प्रतिशत, आलू में 41 प्रतिशत और प्याज में 43 प्रतिशत की वृद्धि को बताया गया है। क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, “रबी की फसल के रकबे में भारी कमी के कारण प्याज की कम आवक तथा पश्चिम बंगाल में फसल खराब होने से आलू की आवक कम होने से इन सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई।”

इसके अलावा चावल और दालों की कीमतों में भी क्रमशः 13 प्रतिशत और 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हालांकि जीरा, मिर्च और वनस्पति तेल की कीमतों में क्रमशः 37 प्रतिशत, 25 प्रतिशत और आठ प्रतिशत की गिरावट आने से शाकाहारी थाली की लागत में और वृद्धि नहीं देखी गई। इसके उलट मांसाहारी थाली की लागत मई में घटकर 55.9 रुपये रह गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 59.9 रुपये थी।

यह अप्रैल, 2024 में 56.3 रुपये प्रति थाली की कीमत से भी कम है। मासाहारी थाली में अन्य सभी सामग्री समान होती है, लेकिन दाल की जगह मुर्गे का मांस होता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रॉयलर मुर्गे की कीमतों में 16 प्रतिशत की गिरावट सालाना आधार पर मांसाहारी थाली की लागत में गिरावट का मुख्य कारण है। ब्रॉयलर का मांसाहारी थाली की कुल कीमत में 50 प्रतिशत हिस्सा होता है।

टॅग्स :मुद्रास्फीतिभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम