लाइव न्यूज़ :

Onam festival bonus: 13 लाख से अधिक कर्मचारियों को तोहफा, ओणम पर 4000 रुपये का बोनस, केरल सरकार ने की घोषणा, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2022 16:26 IST

Onam festival bonus: सरकारी क्षेत्र में कार्यरत 13 लाख से अधिक कर्मचारियों और मजदूरों को सरकार की इस योजना का लाभ होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपेंशनभोगियों और कर्मचारियों को 1,000 रुपये का विशेष त्योहार भत्ता दिया जाएगा।विशेष त्योहार भत्ते के रूप में 2,750 रुपये मिलेंगे।कर्मचारी अपने मासिक वेतन से पहले 20,000 रुपये की अग्रिम राशि लेने के हकदार होंगे।

तिरुवनंतपुरमः केरल सरकार ने आगामी ओणम त्योहार के मद्देनजर राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए 4,000 रुपये के बोनस की घोषणा की है। केरल के वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल ने सोमवार को कहा कि जो सरकारी कर्मचारी बोनस के हकदार नहीं हैं, उन्हें विशेष त्योहार भत्ते के रूप में 2,750 रुपये मिलेंगे।

बालगोपाल ने एक बयान में कहा कि सरकारी क्षेत्र में कार्यरत 13 लाख से अधिक कर्मचारियों और मजदूरों को सरकार की इस योजना का लाभ होगा। अंशदायी पेंशन योजना के तहत सेवा पेंशनभोगियों और कर्मचारियों को 1,000 रुपये का विशेष त्योहार भत्ता दिया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी अपने मासिक वेतन से पहले 20,000 रुपये की अग्रिम राशि लेने के हकदार होंगे। इसके अलावा अंशकालिक और आकस्मिक कर्मचारियों को उनके वेतन में से 6,000 रुपये की अग्रिम राशि मिल सकेगी। 

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स