लाइव न्यूज़ :

Onam Festival: 13 लाख कर्मचारियों और श्रमिकों को फायदा, ओणम त्योहार पर कर्मचारियों को 4000 रुपये का बोनस, वित्तीय संकट के बावजूद माकपा की अगुवाई वाली सरकार का बड़ा फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2023 20:06 IST

Onam Festival: वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने सोमवार को बयान में कहा कि ऐसे सरकारी कर्मचारी जो बोनस के पात्र नहीं हैं, उन्हें 2,750 रुपये का विशेष त्योहार भत्ता दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देविशेष सहायता और लाभ से राज्य के 13 लाख कर्मचारियों और श्रमिकों को फायदा होगा।सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 1,000 रुपये का त्योहार भत्ता दिया जाएगा। अस्थायी कर्मचारी 6,000 रुपये अग्रिम ले सकेंगे।

Onam Festival: केरल की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की अगुवाई वाली सरकार ने आगामी ओणम त्योहार के मद्देनजर राज्य सरकार के कर्मचारियों को 4,000 रुपये का बोनस देने की घोषणा की है। वित्तीय संकट के बावजूद यह निर्णय किया गया है।

राज्य के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने सोमवार को बयान में कहा कि ऐसे सरकारी कर्मचारी जो बोनस के पात्र नहीं हैं, उन्हें 2,750 रुपये का विशेष त्योहार भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष सहायता और लाभ से राज्य के 13 लाख कर्मचारियों और श्रमिकों को फायदा होगा।

सेवा पेंशनभोगी और अंशदान पेंशन योजना के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 1,000 रुपये का त्योहार भत्ता दिया जाएगा। बालगोपाल ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारी अपने वेतन पर 20,000 रुपये का त्योहारी अग्रिम ले सकेंगे। वहीं अस्थायी कर्मचारी 6,000 रुपये अग्रिम ले सकेंगे।

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयनKerala Congressसीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स