लाइव न्यूज़ :

उर्जित पटेल के इस्तीफे पर रिजर्व बैंक बोर्ड के स्वतंत्र निदेशक एस गुरुमूर्ति ने कहा 'आश्चर्यचकित' हूं

By भाषा | Updated: December 10, 2018 20:43 IST

स्वदेशी विचारक ने कहा कि उस बैठक के माहौल को देखते हुये ताजा घटनाक्रम और भी आश्चर्यचकित करता है। 

Open in App

राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) विचारक और रिजर्व बैंक निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक एस. गुरुमूर्ति ने रिजर्व बैंक गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे पर सोमवार को आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि सरकार और केन्द्रीय बैंक के बीच विवादित मुद्दों पर जो तालमेल बनने जा रहा था उन कोशिशों के लिये उर्जित पटेल का इस्तीफ बड़ा झटका है। गुरुमूर्ति ने पटेल के त्यागपत्र को ‘‘आश्चर्यचकित करने वाला’’ बताया और कहा कि उनकी (पटेल की) कमी खलेगी।गुरुमूर्ति ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आरबीआई गवर्नर ने इस्तीफा दे दिया है यह खबर सुनकर मैं आश्चर्यचकित हूं।’’ उन्होंने कहा कि 19 नवंबर को हुई रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल की बैठक काफी बेहतर माहौल में हुई थी। ऐसे में गवर्नर के इस्तीफे की खबर आर्श्चचकित करने वाली है।उन्होंने कहा कि निदेशक मंडल में शामिल सभी निदेशकों ने कहा कि मीडिया ने गलत धारणा बनाई है जबकि अंदरखाने चीजें पूरी तरह से अलग हैं। स्वदेशी विचारक ने कहा कि उस बैठक के माहौल को देखते हुये ताजा घटनाक्रम और भी आश्चर्यचकित करता है। एक अन्य ट्वीट में गुरुमूर्ति ने कहा, ‘‘मैंने उनके साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत करते हुये कई घंटे बिताये हैं। बातचीत में हमारे बीच व्यापक सहमति रही। कुछ क्षेत्र ऐसे भी थे जहां हमारे विचार नहीं मिलते थे पर हम उसे परस्पर समझते थे। विचारों में तालमेल बिठाने का जो प्रयास चल रहा था उसे उनके इस्तीफे से झटका लगेगा है।’’ 

टॅग्स :आरबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित