लाइव न्यूज़ :

ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने छोटे इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन का अनावरण किया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 20:02 IST

Open in App

मुंबई, 20 सितंबर इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी ओमेगा सेकी मोबिलिटी (ओएसएम) ने सोमवार को देश के पहले बिजलीचालित छोटे वाणिज्यिक वाहन (एससीवी) ‘एम1केए’ का अनावरण किया। कंपनी ने 2021 की चौथी तिमाही से इसकी बुकिंग शुरू करने की घोषणा की है।

इस वाहन की क्षमता दो टन की है। इस एससीवी में हल्के वजन की एनएमसी आधारित 90 केडब्ल्यूएच की बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर इस वाहन को 250 किलोमीटर चलाया जा सकता है।

कंपनी ने कहा कि डीसी फास्ट चार्जिंग स्टेशन पर बैटरी को चार घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने कहा कि इस वाहन में 10 फुट का लोडिंग क्षेत्र है।

ओमेगा सेकी मोबिलिटी के संस्थापक एवं चेयरमैन उदय नारंग ने कहा, ‘‘हम इस क्रांतिकारी उत्पाद एम1केए का अनावरण कर काफी रोमांचित हैं। ओमेगा सेकी अगली पीढ़ी का इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन ला रही है, जिससे यह शुद्ध शून्य कॉर्बन मोबिलिटी के अपने मिशन को मजबूती से हासिल करने की दिशा में अग्रसर होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई