लाइव न्यूज़ :

Ola तमिलनाडु में इलेक्ट्रिक कार बनाने के लिए करेगी 7,614 करोड़ रुपये का निवेश, 3 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

By रुस्तम राणा | Updated: February 18, 2023 20:15 IST

ओला कंपनी द्वारा सेल निर्माण इकाई और चौपहिया वाहन निर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए 7,614 करोड़ रुपये का निवेश करने की संभावना है। निवेश से 3,111 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देओला कंपनी ने तमिलनाडु सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापनपर हस्ताक्षर कियाजिसके तहत, कंपनी राज्य में सेल निर्माण इकाई और चौपहिया वाहन निर्माण संयंत्र स्थापित करेगीइस निवेश से 3,111 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है

चेन्नई: इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने रविवार को तमिलनाडु सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए है, जिसके तहत, कंपनी द्वारा सेल निर्माण इकाई और चौपहिया वाहन निर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए 7,614 करोड़ रुपये का निवेश करने की संभावना है। निवेश से 3,111 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

ओला के सह-संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को धन्यवाद देते हुए कहा, "ओला तमिलनाडु में एकीकृत 2 व्हीलर, कार और लिथियम सेल गिगाफैक्ट्री के साथ दुनिया का सबसे बड़ा ईवी हब स्थापित करेगी। आज तमिलनाडु के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। टीएन सरकार के समर्थन, साझेदारी और भारत के पूर्ण विद्युतीकरण में तेजी लाने के लिए सीएम एमके स्टालिन का धन्यवाद!"

निवेश इसकी सहायक कंपनियों, ओला सेल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (ओसीटी) और ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज (ओईटी) प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से किया जाना है। 

सरकार के अनुसार, 7,614 करोड़ रुपये के संयुक्त निवेश में से, OCT अगले पांच वर्षों में क्रमशः 5,114 करोड़ रुपये और OET 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

बता दें कि निवेश के साथ ओला का लक्ष्य 1,40,000 यूनिट प्रति वर्ष की क्षमता वाला एक इलेक्ट्रिक 4-व्हीलर प्लांट और 20 GWh क्षमता वाली गीगा फैक्ट्री स्थापित करना है।

 

टॅग्स :ओलाTamil Naduएमके स्टालिनइलेक्ट्रिक व्हीकल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा- समिति का गठन, 20 दिन में रिपोर्ट दीजिए?

भारततमिलनाडु विधानसभा में TVK सरकार को कई दलों का समर्थन

भारततमिलनाडु सरकार में अभी से दरार पड़ी? ज्योतिषी को सलाहकार नियुक्त करने पर सहयोगी दलों के निशाने पर विजय

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती