लाइव न्यूज़ :

ओकिनावा ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन डुअल पेश किया

By भाषा | Updated: January 21, 2021 21:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माता ओकिनावा ने गुरुवार को अपना दोपहिया वाहन डुअल पेश किया, जिसे भारी-भरकम सिलिंडर ढुलाई और ई-कॉमर्स वस्तुओं की डिलेवरी जैसे कामों के लिए तैयार किया गया है।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यह देश में अपनी तरह का पहला ऐसा दोपहिया वाहन है, जिसे सामान ढुलाई की अधिकतम जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। यह गाड़ी दो रंगों - फायर रेड और सनशाइन येलो में उपलब्ध है।

ओकिनावा डुअल में 250 वाट का इलेक्ट्रिक मोटर लगा है और यह 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेतस है। कम गति होने के कारण इसे चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने या ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती।

ओकिनावा ने बताया कि वह अपने सभी उत्पादों में 92 फीसदी स्वदेशी कलपुर्जों का इस्तेमाल करती है और अप्रैल 2021 तक इसे 100 फीसदी करने का लक्ष्य है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और संस्थापक जीतेंद्र शर्मा ने कहा, ‘कोविड-19 के कारण ईकामर्स और देश के कोने-कोने में सामान मंगाने का चलन बढ़ा है। इसे देखते हुए इस क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों के लिए जरूरी हो गया है कि वे आपूर्ति के लिए लगातार अभिनव, कम परिचालन लागत और प्रभावशीलता बढ़ाने पर काम करें।’ उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह वाहन अगले दो वर्ष में बाजार में अच्छी-खासी हिस्सेदारी बना लेगा। इसकी कीमत करीब उनसठ हजार रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?