लाइव न्यूज़ :

ओहमियम ने ग्रीन हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर गीगाफैक्ट्री शुरू की

By भाषा | Updated: August 24, 2021 18:30 IST

Open in App

अक्षय ऊर्जा स्टार्टअप ओहमियम इंटरनेशनल ने मंगलवार को भारत की पहली ग्रीन हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर गीगाफैक्ट्री शुरू करने की घोषणा की, जो अक्षय स्रोतों से बनने वाली बिजली को कार्बन मुक्त हाइड्रोजन में बदल देगी। फर्म ने एक बयान में कहा कि बेंगलुरू संयंत्र में हर साल 500 मेगावाट की प्रारंभिक विनिर्माण क्षमता होगी, जिसे दो गीगावाट (2000 मेगावाट) तक बढ़ाने की योजना है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘कई कॉरपोरेट ने हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करने की योजना बनाई है, हालांकि ओहमियम द्वारा इलेक्ट्रोलाइजर के निर्माण से देश के भीतर इस मामले में पूर्ण समाधान उपलब्ध होगा और इस महत्वपूर्ण जरूरत के आयात पर निर्भरता में कमी आएगी।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में कहा था कि भारत को हरित हाइड्रोजन का नया वैश्विक केंद्र बनाने और इसका सबसे बड़ा निर्यातक बनने के लिए राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन की स्थापना की जाएगी। ओहमियम के निवेशक पशुपति गोपालन ने कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री की घोषणा से उत्साहित हैं और भविष्य में स्वच्छ तथा सुरक्षित ऊर्जा की ओर भारत में बदलाव का पूरा समर्थन करते हैं। हम ‘मेक इन इंडिया इनीशियेटिव’’ और ‘‘राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन’’ दोनों का समर्थन करते हुये प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के प्रति खुद को समर्पित करते हैं। ’’ ओहमियम के सीईओ और सह- संस्थापक अरने बालांटिन ने कहा कि कंपनी ने ऐसी प्रौद्योगिकी विकसित की है जो कि वितरित की जा सकती है और विस्तार भी किया जा सकता है। कंपनी का मुख्यालय अमेरिका में है जबकि विनिर्माण कार्य भारत में और परिचालन दुनियाभर के देशों में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत