लाइव न्यूज़ :

Odisha Government: नए साल से पहले बल्ले-बल्ले, मिलेंगे 10000 रुपये?, हवलदारों और सिपाहियों को 1 माह का अतिरिक्त वेतन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2024 16:51 IST

Odisha Government: मोटरसाइकिल भत्ता (पहले साइकिल भत्ता) भी 300 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा पुलिस हवलदार-कांस्टेबल-सिपाही महासंघ का नया कार्यालय भुवनेश्वर में स्थापित किया जाएगा।कांस्टेबल, हवलदारों और सिपाहियों को 10,000 रुपये का वर्दी भत्ता मिलेगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के संबंध में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

कटकः ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य पुलिस के तहत काम करने वाले हवलदारों, कांस्टेबल और सिपाहियों को एक महीने का अतिरिक्त वेतन देने की घोषणा की है। माझी ने सोमवार को हवलदार, कांस्टेबल और सिपाही महासंघ के 45वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्हें (हवलदारों, कांस्टेबल और सिपाहियों को) एक महीने के अतिरिक्त वेतन के साथ संशोधित पारिश्रमिक मिलेगा। मोटरसाइकिल भत्ता (पहले साइकिल भत्ता) भी 300 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये किया जाएगा। महासंघ की मांगों के अनुसार, मैं वर्दी भत्ता (जूते सहित) 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये करने की घोषणा करता हूं।’’ उन्होंने यह भी घोषणा की कि ओडिशा पुलिस हवलदार-कांस्टेबल-सिपाही महासंघ का नया कार्यालय भुवनेश्वर में स्थापित किया जाएगा।

माझी ने कहा कि कांस्टेबल, हवलदारों और सिपाहियों को 10,000 रुपये का वर्दी भत्ता मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के संबंध में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सिपाहियों, हवलदारों और कांस्टेबल को ओडिशा पुलिस की रीढ़ बताते हुए समाज के प्रति उनके योगदान की प्रशंसा की और कहा कि वे कड़ाके की सर्दी, भारी बारिश व अत्यधिक गर्मी में भी काम करते हैं।

माझी ने कहा, ‘‘ये कर्मी जमीनी स्तर पर कानून-व्यवस्था को बनाए रखने का काम करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कांस्टेबल, हवलदारों और सिपाहियों के प्रति सहानुभूति रखती है। माझी ने कहा कि ‘‘सेवा और सुरक्षा’’ ओडिशा पुलिस का मुख्य मंत्र है। उन्होंने पुलिस से पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने एक साथ हुए लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में राज्य पुलिस की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) योगेश बहादुर खुरानिया ने कहा कि कांस्टेबल, हवलदारों और सिपाहियों के सहयोग के बिना पुलिस कभी भी मजबूत या समृद्ध नहीं हो सकती। इस अवसर पर माझी ने पूर्ववर्ती सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उस पर पुलिस को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘पिछली बीजद (बीजू जनता दल) सरकार ने पुलिस बल का दुरुपयोग किया। तत्कालीन सत्तारूढ़ पार्टी राजनीतिक आयोजनों में पुलिस को तैनात कर रही थी और पूंजीपतियों, व्यापारियों एवं अपराधियों को संरक्षण दे रही थी।’’

टॅग्स :ओड़िसाMohan Majhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम