लाइव न्यूज़ :

ODI World Cup 2023: 5जी डाउनलोड स्पीड के मामले में रिलायंस जियो पहले पायदान पर,ओपन सिग्नल की रिपोर्ट में खुलासा

By मुकेश मिश्रा | Updated: September 29, 2023 13:45 IST

ODI World Cup 2023: ओपन सिग्नल की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकटे स्टेडियमों के अंदर और बाहर नापी गई डाउनलोड स्पीड में जियो ने बाजी मारी।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 61.7 एमबीपीएस मापी गई। वोडाफोन आइडिया 17.7 एमबीपीएस के साथ तीसरे स्थान पर पिछड़ता नजर आया।ओपन सिग्नल की रिपोर्ट में 5जी डाउनलोड स्पीड के मामले में भी रिलायंस जियो पहले पायदान पर रहा।

ODI World Cup 2023: क्रिकेट के दीवानों के लिए खुशखबरी, भारत के जिन क्रिकेट स्टेडियमों में आईसीसी विश्व कप 2023 होने वाला है, वहां रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड एयरटेल से दोगुना और वोडाफोन आइडिया से 3.5 गुना अधिक तेज है। ओपन सिग्नल की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकटे स्टेडियमों के अंदर और बाहर नापी गई डाउनलोड स्पीड में जियो ने बाजी मारी।

रिलायंस जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 61.7 एमबीपीएस मापी गई। वहीं एयरटेल 30.5 एमबीपीएस के साथ दूसरे, तो वोडाफोन आइडिया 17.7 एमबीपीएस के साथ तीसरे स्थान पर पिछड़ता नजर आया। ओपन सिग्नल की रिपोर्ट में 5जी डाउनलोड स्पीड के मामले में भी रिलायंस जियो पहले पायदान पर रहा।

जियो की 5जी डाउनलोड स्पीड एयरटेल से 25.5 फीसदी अधिक रही। जियो की औसत 5जी डाउनलोड स्पीड 344.5 एमबीपीएस दर्ज की गई वहीं एयरटेल 274.5 एमबीपीएस के साथ दूसरे नंबर पर रहा। बताते चलें कि वोडाफोन आइडिया अभी 5जी सर्विस नहीं देता। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के मैच देश के 10 स्टेडियमों में होंगे।

इनमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम जैसे नए स्टेडियम से लेकर कोलकाता के ईडन गार्डन जैसे ऐतिहासिक स्टेडियम शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, बैंग्लुरू, लखनऊ और धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियमों में भी मैच होंगे। क्रिकेट स्टेडियमों में कुल अपलोड स्पीड के मामले में कांटे की टक्कर नजर आई।

एयरटेल की औसत अपलोड स्पीड 6.6 एमबीपीएस तो जियो की 6.3 एमबीपीएस मापी गई। वोडाफोन आइडिया 5.8 एमबीपीएस के साथ तीसरे स्थान पर रहा। औसत 5जी अपलोड के मामले में एयरटेल अव्वल रहा, एयरटेल की स्पीड 26.3 एमबीपीएस तो रिलायंस जियो की 21.6 एमबीपीएस रही।

ओपन सिग्नल ने आईसीसी वर्ल्ड कप के स्टेडियमों के अंदर और बाहर 5जी कनेक्टिविटी की उपलब्धता की भी जांच की। नेटवर्क की उपलब्धता उपभोक्ताओं द्वारा 5जी नेटवर्क पर बिताए गए समय से निकाली जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक विश्व कप स्टेडियमों में 5G उपलब्धता के मामले में जियो शीर्ष पर रहा।

जियो के उपभोक्त 53% से अधिक समय 5जी नेटवर्क से जुड़े रहे। जबकि एयरटेल के उपभोक्ता मात्र 20.7% वक्त ही 5जी नेटवर्क से जुड़ सके। इस हिसाब से जियो के 5जी नेटवर्क की उपलब्धता एयरटेल से 2.6 गुना अधिक दर्ज की गई।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपरिलायंस जियोएयरटेलVodafone Idea
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटODI World Cup 2027: आईपीएल में करो धमाका और वनडे विश्व कप खेलो?, 28 मार्च से शुरू हो रहे मैच पर 5 राष्ट्रीय चयनकर्ता रखेंगे नजर?, 20 संभावित प्लेयर शार्टलिस्ट?

क्रिकेटविश्व क्रिकेट में टीम इंडिया राज?, मिताली राज ने कहा-बरसों पुराना सपना सच हो रहा, टी20, वनडे और अंडर-19 विश्व चैंपियन हम?

क्रिकेट2023 एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार?, शुभमन गिल ने कहा- 2026 में टी20 जीते और 2027 में वनडे विश्व जीतेंगे

क्रिकेटलो जी कर लिया फैसला, 2027 वनडे विश्व कप पर फोकस?, टी20 मैच कम खेलेंगे बुमराह, 18 माह अधिक से अधिक खेलेंगे एकदिवसीय मैच?

क्रिकेटकपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर क्लब में सूर्यकुमार यादव, कहा-अगला लक्ष्य 2028 में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतना?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित