लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी के ऊंचाहार बिजलीघर ने ऑक्सीजन संयंत्र रायबरेली प्रशासन को सौंपा

By भाषा | Updated: May 31, 2021 19:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई कोरोना वायरस महामारी के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी के उत्तर प्रदेश स्थित ऊंचाहार बिजलीघर ने ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित कर उसे रायबरेली जिला प्रशासन को सौंपा है।

बिजली मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘बिजली मंत्रालय की महारत्न कंपनी एनटीपीसी ने कोविड-19 के खिलाफ अभियान में मदद का सिलसिला जारी रखते हुए ऊंचाहार में ऑक्सीजन संयंत्र की स्थापना की है।’’

इस ऑक्सीजन संयंत्र की स्थापना के साथ ही तत्काल प्रभाव से जरूरतमंद लोगों को नियमित रूप से ऑक्सीजन सुविधा प्राप्त होगी।

एक अन्य बयान में मंत्रालय ने कहा कि एनटीपीसी अपनी कोयला खनन परियोजनाओं के आसपास स्वास्थ्य ढांचागत सुविधा को मजबूत बनाने के लिये स्थानीय प्रशासन की मदद कर रही है।

कंपनी की हजारीबाग स्थित पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना, सीएसआर (कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी) के तहत रांची के बाहरी इलाके में स्थित कोविड अस्पताल के आईटीकेआई टीबी सेनेटोरियम में 300 बिस्तरों के लिए केंद्रीकृत मैनिफोल्ड ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम तैयार कर रही है।

एनटीपीसी के अनुसार उसकी छत्तीसगढ़ स्थित तलैयापल्ली कोयला खनन परियोजना ने चिकित्सा उपकरण, और जरूरी सेवाएं प्रदान करने में योगदान दिया है। इसके तहत कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए रायगढ़ जिला प्रशासन को सहायता प्रदान की गई है।

देश में कोविड-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए, एनटीपीसी अपने अस्पतालों में क्षमता बढ़ा रही है। साथ ही स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर उनके विकास लिए मदद कर रही है। इन सुविधाओं का उपयोग कोविड-19 संक्रमित लोगों के इलाज के लिए किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?