लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी ने अल्ट्राटेक सीमेंट को 3,000 टन से अधिक फ्लाई ऐश की आपूर्ति की

By भाषा | Updated: November 4, 2020 19:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने बुधवार को कहा कि उसने अपने महाराष्ट्र के मौदा बिजलीघर से अल्ट्राटेक सीमेंट के कर्नाटक स्थित कलबुर्गी कारखाने को 3,186 टन ‘ड्राई फ्लाई ऐश’ की आपूर्ति की है।

एनटीपीसी ने बयान में कहा, ‘‘फ्लाई ऐश का 100 फीसदी उपयोग करने की अपनी कोशिशों के तहत कंपनी के मौदा बिजलीघर ने रेलवे रैक के माध्यम से सीमेंट निर्माताओं को बाई-प्रोडक्ट भेजकर फ्लाई ऐश के उपयोग की दिशा में अपने कदम बढ़ाए हैं।’’

संयंत्र ने 51 बीसीसीडब्ल्यू वैगन में 3,186 टन ‘ड्राई फ्लाई ऐश’ कर्नाटक राज्य के कलबुर्गी में राजश्री सीमेंट तक पहुँचाया। राजश्री सीमेंट अल्ट्राटेक सीमेंट की इकाई है।

‘फ्लाई एश’ एक नवंबर को भेजा गया।

इससे पहले, कंपनी ने डालमिया सीमेंट (भारत) लि. के असम के नौगांव, एसीसी के उत्तर प्रदेश, मध्यम प्रदेश और पंजाब स्थित कारखानों में फ्लाई ऐश उपलब्ध कराये थे।

वर्तमान में सीमेंट और फ्लाई ऐश ईंटों के उत्पादन, सड़क- पुलों के निर्माण आदि कार्यों में किये जा रहे हैं।

बयान के अनुसार एनटीपीसी ने बिजली संयंत्रों से निकलने वाले फ्लाई ऐश के 100 फीसदी इस्तेमाल को लेकर कदम उठाया है। कंपनी फ्लाई ऐश की आपूर्ति के लिए देशभर के सीमेंट निर्माताओं के साथ साझेदारी कर रही है।

किफायती और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से फ्लाई ऐश परिवहन के लिए एनटीपीसी भारतीय रेलवे के व्यापक नेटवर्क का लाभ उठा रही है।

एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित क्षमता 62,900 मेगावाट है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक