लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ 500 करोड़ रुपये के हरित कर्ज के लिये समझौता किया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी इकाई एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लि. (एनटीपीसी आरईएल) ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ 500 करोड़ रुपये के हरित सावधि कर्ज के लिये समझौता किया है।

यह कर्ज समझौता राजस्थान और गुजरात में उसकी दो सौर परियोजनाओं के लिये है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि एनटीपीसी आरईएल ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ प्रतिस्पर्धी दर पर 15 साल के लिये 500 करोड़ रुपये के हरित सावधि ऋण को लेकर 29 सितंबर, 2021 को समझौते पर हस्ताक्षर किये। यह कर्ज राजस्थान में 470 मेगावाट की सौर परियोजना तथा गुजरात में 200 मेगावाट की सौर परियोजना के लिये है।

हरित ऋण के तहत कर्जदाता उन परियोजनाओं के लिये वित्त उपलब्ध कराता है जिसका पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव होता है।

एनटीपीसी आरईएल, एनटीपीसी की पूर्ण अनुषंगी इकाई है। फिलहाल उसके पास 3,450 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं हैं। इसमें से 820 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं निर्माणधीन हैं। जबकि 2,630 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं कंपनी ने हासिल की है। इन परियोजनाओं के लिये बिजली खरीद समझौते (पीपीए) अभी लंबित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?