लाइव न्यूज़ :

NSE proposal SEBI: कारोबारी घंटे नहीं बढ़ेगा, पूंजी बाजार नियामक सेबी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को कहा- ना, आखिर क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2024 17:29 IST

NSE proposal SEBI: एनएसई के मुख्य कारोबार विकास अधिकारी श्रीराम कृष्णन ने सितंबर में बताया था कि एक्सचेंज नियमित कारोबारी सत्र खत्म होने के बाद शाम छह बजे से रात नौ बजे तक एक और सत्र की योजना बना रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देस्टॉक ब्रोकरों से सेबी को ऐसी प्रतिक्रिया नहीं मिली, जैसी वह चाहता था। विस्तारित समय योजना को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। वैश्विक सूचना प्रवाह से रातों-रात पैदा होने वाले जोखिम को कम किया जा सके।

NSE proposal SEBI: पूंजी बाजार नियामक सेबी ने स्टॉक ब्रोकरों से समुचित प्रतिक्रिया न मिलने का हवाला देते हुए इक्विटी डेरिवेटिव खंड में कारोबारी घंटे बढ़ाने के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। एनएसई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आशीष कुमार चौहान ने नतीजों पर विश्लेषकों के साथ चर्चा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में कारोबारी घंटे बढ़ाने की कोई योजना नहीं है क्योंकि सेबी ने हमारा आवेदन वापस कर दिया है। स्टॉक ब्रोकरों से सेबी को ऐसी प्रतिक्रिया नहीं मिली, जैसी वह चाहता था।

लिहाजा विस्तारित समय योजना को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।’’ एनएसई ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से इक्विटी डेरिवेटिव खंड में चरणबद्ध तरीके से कारोबार का समय बढ़ाने का आग्रह किया था। इसके पीछे मकसद यह था कि वैश्विक सूचना प्रवाह से रातों-रात पैदा होने वाले जोखिम को कम किया जा सके।

एनएसई के मुख्य कारोबार विकास अधिकारी श्रीराम कृष्णन ने सितंबर में बताया था कि एक्सचेंज नियमित कारोबारी सत्र खत्म होने के बाद शाम छह बजे से रात नौ बजे तक एक और सत्र की योजना बना रहा था। इसपर मिली प्रतिक्रिया के आधार पर कारोबारी समय को धीरे-धीरे रात 11.55 बजे तक बढ़ाने का प्रस्ताव था।

बाजार नियामक ने वर्ष 2018 में शेयर बाजारों को इक्विटी डेरिवेटिव खंड में अपने कारोबारी घंटे को सुबह नौ बजे से रात 11.50 बजे के बीच निर्धारित करने की अनुमति दी थी। यह जिंस डेरिवेटिव खंड के कारोबारी घंटों के समान था, जो वर्तमान में सुबह 10 बजे से रात 11.55 बजे के बीच निर्धारित है।

टॅग्स :भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)नेशनल स्टॉक एक्सचेंजशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम