लाइव न्यूज़ :

अब मदर डेयरी ने बढ़ाई दूध की कीमतें, दिल्ली-एनसीआर में इस दिन से प्रवाभी होंगे नए दाम

By भाषा | Updated: May 24, 2019 17:35 IST

कंपनी ने कहा कि उसने पशुपालकों से खरीदे जाने वाले दूध की लागत बढ़ने के मद्देनजर यह कदम उठाया है। कंपनी ने कहा कि उसने सिर्फ थैलियों में आने वाले दूध की कीमत में वृद्धि की है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली एनसीआर में मदर डेयरी ने दूध की कीमतें बढ़ाने का एलान किया। केवल पॉलिथीन पैक्ड दूध की कीमतों में होगा इजाफा, अमूल पहले ही दाम बढ़ा चुका है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूध की प्रमुख आपूर्तिकर्ता कंपनी मदर डेयरी ने शुक्रवार को थैलियों में मिलने वाले दूध की कीमतें प्रति लीटर दो रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की। बढ़ी कीमतें शनिवार से प्रभावी होंगी।

कंपनी ने कहा कि उसने पशुपालकों से खरीदे जाने वाले दूध की लागत बढ़ने के मद्देनजर यह कदम उठाया है। कंपनी ने कहा कि उसने सिर्फ थैलियों में आने वाले दूध की कीमत में वृद्धि की है।

खुले में मिलने वाले टोकन दूध की पुरानी कीमतें ही प्रभावी होंगी। इससे पहले अमुल ने भी दूध का भाव दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘मदर डेयरी ने थैलियों में आने वाले दूध की कीमतें दिल्ली-एनसीआर के लिये दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दी हैं जो 25 मई 2019 से प्रभावी होंगी। एक लीटर वाली थैली की कीमत एक रुपये प्रति लीटर तथा आधे लीटर वाली थैली की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ायी गयी है। इससे उपभोक्ताओं को प्रति थैली एक रुपये अधिक का भुगतान करना होगा।’’ 

टॅग्स :मदर्स डेबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम