लाइव न्यूज़ :

अगरतलता से हावड़ा और सियालदाह के लिए विशेष किसान ट्रेन चलाएगा पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे

By भाषा | Updated: February 6, 2021 14:44 IST

Open in App

अगरतला, छह फरवरी पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे (एनएफआर) ने अगरतला से हावड़ा और सियालदह के लिए 11 फरवरी से विशेष किसान ट्रेन चलाने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे पूर्वोत्तर के किसानों और ट्रांसपोर्टरों को फायदा होगा।

विशेष किसान ट्रेन सप्ताह में एक दिन बृहस्पतिवार को शाम 7:15 बजे अगरतला से रवाना होगी। यह शनिवार को सियालदह पहुंचेगी।

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि यह रेलगाड़ी धर्मनगर, बदरपुर, लामडिंग, गुवाहाटी, कामाख्या, गोलपाड़ा, न्यू बोंगईगांव, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, माल्दा टाउन, खल्तिपुर, बर्धमान और बंदेल में माल चढ़ाने और उतारने के लिए रुकेगी।

एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुभानन चंदा ने कहा कि भारतीय रेलवे ने जल्द खराब होने वाले सामान तथा दूध, मीट और मछली सहित कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए किसान रेल सेवाएं शुरू की हैं।

उन्होंने कहा कि ये रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय के हिसाब से चलेंगी। ट्रेनों में देरी नहीं हो, इसकी कड़ाई से निगरानी की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम