लाइव न्यूज़ :

Noida News: जल्दी कीजिए!, आपके पास 24 घंटे का वक्त, पानी का बकाया बिल नहीं किया जमा तो कट जाएगा कनेक्शन, 5000 बकायेदारों पर 34 करोड़ रुपये का बिल बकाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2024 12:02 IST

Noida News: पिछले साल 26 दिसंबर की बोर्ड बैठक में पानी के बिल का भुगतान नहीं करने वाले आवासीय, संस्थागत, आईटी, औद्योगिक, बिल्डर्स, व्यावसायिक और ग्रुप हाउसिंग आवंटियों के लिए ‘एकमुश्त समाधान योजना’ को मंजूरी की गई थी, जिसकी अवधि एक जनवरी से 31 मार्च है।

Open in App
ठळक मुद्देजमा कराने वालों को 40, फरवरी में 30 और 31 मार्च तक जमा कराने वालों को 20 फीसदी छूट दिए जाने का प्रावधान है।पांच हजार से अधिक आवंटियों ने बकाया जमा नहीं कराया है और अंतिम तिथि 31 मार्च है।इसके बाद से कनेक्शन काटे जाएंगे।

Noida News: ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण क्षेत्र के निवासियों के लिए ‘एकमुश्त समाधान योजना’ के तहत पानी का बकाया बिल जमा कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। इसके बाद कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार पांच हजार से अधिक बकायेदारों पर 34 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल 26 दिसंबर की बोर्ड बैठक में पानी के बिल का भुगतान नहीं करने वाले आवासीय, संस्थागत, आईटी, औद्योगिक, बिल्डर्स, व्यावसायिक और ग्रुप हाउसिंग आवंटियों के लिए ‘एकमुश्त समाधान योजना’ को मंजूरी की गई थी, जिसकी अवधि एक जनवरी से 31 मार्च है।

अधिकारियों ने बताया कि इसके तहत जनवरी में बकाया जमा कराने वालों को 40, फरवरी में 30 और 31 मार्च तक जमा कराने वालों को 20 फीसदी छूट दिए जाने का प्रावधान है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एन.जी. ने कहा, ‘‘ अभी भी पांच हजार से अधिक आवंटियों ने बकाया जमा नहीं कराया है और अंतिम तिथि 31 मार्च है। इसके बाद से कनेक्शन काटे जाएंगे।’’

टॅग्स :नॉएडाNoida Authorityउत्तर प्रदेशNoida Extensionuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?