लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन-आइडिया की महीनों से जारी प्राथमिकता वाली योजना पर ट्राई ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी: एयरटेल

By भाषा | Updated: August 12, 2020 01:24 IST

एयरटेल ने प्रीमियम प्लैटिनम योजना को लेकर कहा है कि इससे ट्राई को कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि इस प्रकार की योजना वोडाफोन-आइडिया आठ-नौ महीने से चला रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देएयरटेल ने पुरजोर तरीके से अपने प्रीमियम प्लैटिनम योजना का बचाव किया है।ट्राई वोडाफोन-आइडिया की रेडएक्स और एयरटेल की प्लैटिनम पेशकश की जांच कर रही है।

नई दिल्ली।एयरटेल ने पुरजोर तरीके से अपने प्रीमियम प्लैटिनम योजना का बचाव किया है। कंपनी ने कहा है कि उसने यह योजना इस समझ के साथ लायी थी कि नियामक को इस प्रकार की सेवा को लेकर आपत्ति नहीं है क्योंकि इस प्रकार की योजना वोडाफोन-आइडिया आठ-नौ महीने से चला रही थी। भारत दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) फिलहाल वोडाफोन आइडिया की प्राथमिकता वाली योजना रेडएक्स और भारती एयरटेल की प्लैटिनम पेशकश की जांच कर रही है।

नियामक इस बात का पता लगा रही है कि क्या अगर कुछ ग्राहकों को नेटवर्क में प्राथमिकता दी गयी तो उससे दूसरे ग्राहकों की सेवा प्रभावित तो नहीं हुई या नियमों का कोई उल्लंघन तो नहीं हुआ है? नियामक ने दोनों परिचालकों को विवादस्पद मामले में प्रश्न भेजकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने और अपनी बातों के समर्थन में प्रासंगिक आंकड़े देने को कहा है।

ट्राई के समक्ष 10 अगस्त को अपनी बातें रखते हुए एयरटेल ने कहा, ‘‘उसने यह योजना इस समझ के साथ लायी थी कि नियामक को इस प्रकार की सेवा से कोई समस्या नहीं है क्योंकि इस प्रकार की योजना वोडाफोन-आइडिया आठ-नौ महीने से चला रही थी और ट्राई ने इसको लेकर कोई आपत्ति नहीं जतायी थी।’’

भारती ने कहा कि वोडाफोन आइडिया लि. (वीआईएल) ने रेड एक्स योजना नवंबर, 2019 में शुरू की और एयरटेल ने तीन जुलाई, 2020 को अपनी प्लैटिनम योजना पेश की थी। एयरटेल के अनुसार उसकी पेशकश ट्रई के नियमों के अनुरूप थी और उसने कहीं भी न्यूनतम गति (इंटरनेट की) बात नहीं कही क्योंकि वायरलेस नेटवर्क में यह निर्धारित करना मुश्किल था।

एयरटेल ने नियामक के समक्ष अपनी बातें रखी है, उसकी प्रति पीटीआई-भाषा के पास है। इस बारे में एयरटेल को ई-मेल के जरिये सवाल पूछा गया लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। कंपनी के अनुसार उसने ग्राहकों से गारंटीशुदा इंटरनेट की गति का वादा नहीं किया। इस बीच, वोडाफोन-आइडिया लि. ने कहा है कि उसकी नई टैरिफ योजना कोई नई सेवा नहीं है।

कंपनी की प्राथमिकता वाली योजना भी ट्राई की जांच के घेरे में है। नियामक के समक्ष वोडाफोन-आइडिया ने कहा कि उसकी जैसी दूरसंचार कंपनियां वित्तीय दबाव में है। कंपनियों को कीमत घटानी पड़ रही है और लागत के नीचे ले जाना पड़ा है। कंपनियों के समक्ष दोहरी समस्या है, एक तरफ उन्हें डेटा उपयोग में अप्रत्याशित वृद्धि को पूरा करने के लिये लगातार निवेश करना है और दूसरी तरफ शुल्क लागत को भी कम रखना है।

कंपनी ने ट्राई से सेवा गुणवत्ता पर निरंतर दी जा रही रिपोर्ट और अन्य उपलब्ध करायी गयी सामग्री पर विचार कर निष्कर्ष पर पहुंचने का आग्रह किया है। वोडाफोन-आइडिया को ई-मेल के जरिये सवाल भेजे गये, लेकिन उनकी तरफ से अबतक कोई जवाब नहीं आया।

टॅग्स :एयरटेलआईडियावोडाफ़ोनट्राई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?