लाइव न्यूज़ :

कोई तोहफा नहीं, लगातार 7वीं तिमाही?, पीपीएफ, डाकघर, एनएससी, केवीपी और सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर में बदलाव नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2026 17:38 IST

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के लिए विभिन्न लघु बचत योजनओं पर ब्याज की दरें अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए अधिसूचित दरों के ही समान बनी रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसुकन्या समृद्धि योजनाः 8.2 प्रतिशत।सार्वजनिक भविष्य निधिः  7.1 प्रतिशत।डाकघर की बचत जमाः 04 प्रतिशत।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को पीपीएफ समेत विभिन्न लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया। यह लगातार सातवीं तिमाही है जब ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लघु बचत योजनाओं के लिए ये दरें एक जनवरी, 2026 से 31 मार्च, 2026 तक लागू रहेंगी। वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा, "वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के लिए विभिन्न लघु बचत योजनओं पर ब्याज की दरें अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए अधिसूचित दरों के ही समान बनी रहेंगी।"

दरें एक जनवरी, 2026 से 31 मार्च, 2026 तक लागू-

सुकन्या समृद्धि योजनाः 8.2 प्रतिशत

सार्वजनिक भविष्य निधिः  7.1 प्रतिशत

डाकघर की बचत जमाः 04 प्रतिशत

किसान विकास पत्रः 7.5 प्रतिशत।

अधिसूचना के मुताबिक, सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 8.2 प्रतिशत रहेगी, जबकि तीन साल की सावधि जमा पर 7.1 प्रतिशत ब्याज लागू होगा। इसके अलावा सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) और डाकघर की बचत जमा योजनाओं की दर भी क्रमशः 7.1 प्रतिशत और चार प्रतिशत बनी रहेगी।

किसान विकास पत्र (केवीपी) पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत रहेगी और यह 115 महीने में परिपक्व होगा। राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) की दर जनवरी-मार्च तिमाही में 7.7 प्रतिशत पर बनी रहेगी। इसी तरह, मासिक आय योजना पर भी निवेशकों को पहले की तरह 7.4 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

इस निर्णय के साथ डाकघर और बैंक द्वारा संचालित लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरें सातवीं लगातार तिमाही के लिए अपरिवर्तित रखी गई हैं। सरकार ने कुछ योजनाओं की दरों में पिछला बदलाव 2023-24 की चौथी तिमाही में किया था। वित्त मंत्रालय हर तिमाही के लिए लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरें घोषित करता है।

टॅग्स :पोस्ट ऑफिस स्कीमभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?