लाइव न्यूज़ :

चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह में एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन 44 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: September 1, 2021 21:04 IST

Open in App

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह यानी अप्रैल-अगस्त के दौरान 44 प्रतिशत बढ़कर 1.50 करोड़ टन पर पहुंच गया। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी ने 1.04 करोड़ टन लौह अयस्क उत्पादन किया था। एनएमडीसी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। अगस्त, 2021 में कंपनी का लौह अयस्क उत्पादन बढ़कर 30.6 लाख टन पर पहुंच गया, जो एक साल पहले अगस्त, 2020 में 16.2 लाख टन था। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अगस्त की अवधि में कंपनी की लौह अयस्क की कुल बिक्री 45 प्रतिशत बढ़कर 1.56 करोड़ टन पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 1.08 करोड़ टन थी। कंपनी ने अगस्त में 29.1 लाख टन लौह अयस्क बेचा। एक साल पहले इसी महीने में यह आंकड़ा 17.9 लाख टन था। एनएमडीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुनील देव ने बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह में कंपनी का प्रदर्शन काफी उत्साहवर्धक है। उन्होंने कहा कि इससे हम चालू वित्त वर्ष के लिए अपनी योजनाओं पर विश्वास के साथ आगे बढ़ सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी