लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के मुख्यमंत्री से मिले एन एल मित्तल

By भाषा | Updated: August 22, 2021 20:49 IST

Open in App

आर्सेलर मित्तल ग्रुप के चेयरमैन एल एन मित्तल ने रविवार को यहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की और राज्य में लगभग 19,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 4,500 मेगावाट क्षमता वाला एक सौर संयंत्र स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। मित्तल ने गहलोत से उनके घर पर मुलाकात की और सौर संयंत्र की स्थापना के लिए राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं पर चर्चा की। बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य में खनन क्षेत्र और अन्य उद्योगों में निवेश करने के लिए भी आमंत्रित किया। गहलोत ने यह भी कहा कि राज्य में निवेश करने वाले उद्यमियों को राज्य सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम