लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग के उपाध्यक्ष का दावा, नोटबंदी नहीं, रघुराम राजन की नीतियों के चलते गिरी थी विकास दर

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 3, 2018 15:57 IST

विकास दर में गिरावट के आरोपों को लेकर राजीव कुमार ने सफाई देते हए कहा, 'नोटबंदी से विकास दर में कमी आई है, ये अवधारणा पूरी तरह से गलत है।

Open in App

नई दिल्ली, तीन सिंतबर:  विकास दर आई गिरावट पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने दावा किया है कि रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की नीतियों को की वजहों से हुआ है। उन्होंने यूपीए सरकार को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। 

विकास दर में गिरावट के आरोपों को लेकर राजीव कुमार ने सफाई देते हए कहा, 'नोटबंदी से विकास दर में कमी आई है, ये अवधारणा पूरी तरह से गलत है। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जैसे लोगों ने भी ऐसा कहा ये समझ के परे है। 

उन्होंने कहा, यदि आप विकास दर के आंकड़ों को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि यह नोटबंदी की वजह से नीचे नहीं आया, बल्कि छह तिमाही से यह लगातार नीचे जा रहा था, जिसकी शुरुआत 2015-16 की दूसरी तिमाही में ही हो गई थी। जब विकास दर 9.2 फीसदी थी। इसके बाद से ही हर तिमाही में विकास दर गिरती गई है। यह एक ट्रेंड का हिस्सा बन चुका था। नोटबंदी का झटका इसके लिए जिम्मेदार नहीं था। नोटबंदी और विकास दर में गिरावट के बीच प्रत्यक्ष संबंध का कोई सबूत नहीं है।' 

राजीव कुमार इस बात के लिए रघुराम राजन को भी जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा, 'विकास देर में गिरावट बैंकिंग सेक्टर में एनपीए समस्यों की बढ़ने की वजह से आ रही थी। जब नरेन्द्र मोदी सरकार सत्ता में आई थी तो ये आकड़ा 4 लाख करोड़ रुपया था। यह 2017 के मध्य तक बढ़कर साढ़े 10 लाख करोड़ हो गया था। एनपीए बढ़ने की वजह से बैंकिंग सेक्टर ने इंडस्ट्री को उधार देना बंद कर दिया।'

टॅग्स :नोटबंदीनीति आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का 'एक राज्य, एक वैश्विक गंतव्य' का नारा

भारतनीति आयोग 10वीं बैठकः पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और कर्नाटक सीएम सिद्धरमैया नहीं होंगे शामिल, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बड़ी बैठक

भारतब्लॉग: राजनीतिक हितों को साधने में अनुशासन भी आवश्यक

भारतचिराग पासवान ने ममता बनर्जी के आचरण को बताया गलत, कहा-वह सरासर झूठ बोल रही थीं

भारतममता बनर्जी के बड़े दावों के बाद नीति आयोग ने सफाई दी: 'हमने वास्तव में समायोजित किया...'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?