लाइव न्यूज़ :

NITI Aayog Governing Council: 27 मई को नीति आयोग संचालन परिषद की आठवीं बैठक, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता, बैठक में शामिल नहीं होंगीं सीएम ममता, कई मुद्दों पर चर्चा 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2023 19:32 IST

NITI Aayog Governing Council: तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और वाम दलों माकपा तथा भाकपा आदि पार्टियों ने मंगलवार को घोषणा की कि वे 28 मई को नये संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला सशक्तीकरण और बुनियादी ढांचा विकास समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।सभी मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उप-राज्यपाल और विभिन्न केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। ‘विकसित भारत @2047: टीम इंडिया की भूमिका’ विषय पर आठवें संचालन परिषद की बैठक आयोजित करेगा।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मई को नीति आयोग के संचालन परिषद की आठवीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में देश को 2047 तक विकसित देश बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तीकरण और बुनियादी ढांचा विकास समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

नीति आयोग की शीर्ष इकाई परिषद में सभी मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उप-राज्यपाल और विभिन्न केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। मोदी नीति आयोग के चेयरमैन हैं। आयोग ने बयान में कहा, “नीति आयोग 27 मई, 2023 को ‘विकसित भारत @2047: टीम इंडिया की भूमिका’ विषय पर आठवें संचालन परिषद की बैठक आयोजित करेगा।”

बयान के अनुसार, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश के तौर पर भारत अपने आर्थिक विकास पथ ऐसे चरण में है, जहां यह अगले 25 साल में तेज गति से वृद्धि हासिल कर सकता है। इस संबंध में आठवें संचालन परिषद की बैठक ‘2047 तक विकसित भारत’ का मार्ग तैयार करने का अवसर प्रदान करती है, जिसमें केंद्र और राज्य ‘टीम इंडिया’ के तौर पर मिलकर काम कर सकते हैं। बयान के अनुसार, ‘‘बैठक में आठ मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी।

ये मुद्दे हैं... विकसित भारत @ 2047, एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) पर जोर, बुनियादी ढांचा और निवेश, अनुपालन को कम करना, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य और पोषण, कौशल विकास, और क्षेत्र के विकास तथा सामाजिक बुनियादी ढांचा के लिए गति शक्ति। परिषद की पहली बैठक आठ फरवरी, 2015 को हुई थी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 27 मई को नई दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। राज्य सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी। एक दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस ने घोषणा की थी कि वह राष्ट्रीय राजधानी में नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करेगी।

नीति आयोग की बैठक में भाग नहीं लेने के बनर्जी के फैसले के पीछे वजह पता नहीं चली है। राज्य सचिवालय के अधिकारी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री 27 मई को नयी दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में संभवत: भाग नहीं लेंगी।’’

बनर्जी ने इस महीने की शुरुआत में बैठक में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की थी और कहा था कि वह राज्य के मुद्दों को उजागर करेंगी जिसे केंद्र द्वारा कथित रूप से वंचित किया जा रहा है। बाद में उन्होंने कहा था, ‘‘मैं नयी दिल्ली में 27 मई को नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लूंगी क्योंकि राज्य के मुद्दों को उठाने का यह एक मंच है।’’

बनर्जी ने बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) नेता नीतीश कुमार से इस महीने के आखिर में पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाने को कहा था ताकि 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी मिलकर की जा सके। लेकिन अभी ऐसा कुछ संभव होता नहीं दिख रहा।

तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और वाम दलों माकपा तथा भाकपा आदि पार्टियों ने मंगलवार को घोषणा की कि वे 28 मई को नये संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करेंगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि सभी राजनीतिक दलों को नये संसद भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया है और वे अपने विवेक के अनुसार निर्णय लेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीNirmal Sitharamanपश्चिम बंगालममता बनर्जीकोलकातानीति आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी